बच्चे को लग गई है बेड पर लेटकर खाने की आदत, सेहत के लिए है नुकसानदायक, जल्दी छुड़ाए आदत: Kids Eat Food in Lying Bed
Kids Eat Food in Lying Bed

बेड पर लेटकर खाने से सेहत को होता है नुकसान

बेड पर लेटकर खाना बच्चे के हेल्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता हैI इससे बच्चे की सेहत को नुकसान होता है और कभी-कभी इसकी वजह से खाना गले में फँस जाता हैI

Kids Eat Food in Lying Bed: आपने कई बच्चों को देखा होगा कि वे खाना खाते-खाते बेड पर लेट जाते हैंI पेरेंट्स भी उन्हें उसी तरह से खाना खिलाते रहते हैं, उन्हें उठकर बैठ कर अच्छे खाने के लिए नहीं कहते हैंI दरअसल आजकल के बच्चे खाना खाने में बहुत ज्यादा नखरे करते हैं, ऐसे में पेरेंट्स को लगता है कि कैसे भी करके बस उनका बच्चा खाना खा ले, इसलिए वे भी बच्चे को मना नहीं करते हैंI लेकिन बेड पर लेटकर खाना बच्चे के हेल्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता हैI इससे बच्चे की सेहत को नुकसान होता है और कभी-कभी इसकी वजह से खाना गले में फँस जाता है, जिससे बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता हैI 

Also read: नींद में बिस्‍तर गीला कर देता है बच्‍चा, तो अपनाएं ये तरीके

Kids Eat Food in Lying Bed
Digestion is bad

अगर बच्‍चे बेड पर लेटकर खाना खाते हैं तो इसकी वजह से उनका पाचन अक्‍सर खराब रहता हैI लेटकर खाने से खाना सही से पचता नहीं है और खाना पचने की प्रक्रिया काफी कठिन हो जाती है, जिससे बच्चे को हमेशा पेट में दर्द, गैस और बेचैनी जैसी महसूस होती हैI

बच्चे अगर लेटकर खाना खाते हैं तो कई बार खाना फ़ूड पाइप में ही फँस जाता है, जिससे बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता हैI इसलिए सही पॉश्‍चर में ठीक से बैठकर खाना जरूरी होता है, ताकि खाना पेट में ठीक तरह से पहुँच सकेI सही पॉश्‍चर में खाना खाने से मसल्स ठीक से काम करती है और खाना भी आसानी से पच जाता हैI

weight gain
Rapid weight gain.

आपको यह बात पता नहीं होगी लेकिन बिस्तर पर लेटकर खाना खाने से बच्चे का वजन तेजी से बढ़ता हैI इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बच्चे का वजन मेंटेन रहे, और आपका बच्चा स्वस्थ रहे तो बच्चे में कुर्सी या फिर जमीन पर बैठ कर खाना खाने की आदत डालेंI

skin allergy
risk of skin allergy

अगर बच्चे बेड पर लेटकर खाना खाते हैं तो इससे स्किन एलर्जी का खतरा बना रहता हैI दरअसल बेड पर खाना खाने से बिस्‍तर गंदा होता और खाते समय अगर खाना गिर जाता है तो इसकी वजह से छोटे-छोटे कीड़े भी आ सकते हैंI जब बच्चे उसी बिस्‍तर पर सोते हैं, तो उनमें स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ जाता हैI

right way to eat food
right way to eat food

जमीन पर बैठ कर खाना सबसे अच्छा माना जाता हैI दरअसल जमीन पर बैठ कर खाना खाते समय खाने की थाली नीचे होती है और बच्चे नीचे की तरफ हलका सा झुकते हैं, जिसकी वजह से हलकी सी शारीरिक कसरत भी होती है और बच्चे का पॉश्‍चर भी ठीक रहता हैI खाना सीधे पेट में जाता है और आसानी से पचता हैI साथ ही जब भी आपका बच्चा खाना खाए तो कोशिश करें कि उसके हाथ में कभी भी मोबाइल ना दें, जब वह खाना खाए तो उसका सारा ध्यान सिर्फ खाने के ऊपर होI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...