ये हैं भारत के सबसे मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडाल: Durga Puja Pandal in India
Durga Puja Pandal in India

ये हैं भारत के सबसे मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडाल : Famous Durga Puja Pandal in India

देश के कई हिस्सों में नवरात्रि के त्यौहार को मनाने के लिए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिदिन पूजा होती है।

Famous Durga Puja Pandal in India: शारदीय नवरात्रि का त्यौहार 9 दिनों तक पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। देश के कई हिस्सों में नवरात्रि के त्यौहार को मनाने के लिए भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिदिन पूजा होती है। दुर्गा पूजा का सबसे महत्वपूर्ण समय महाअष्टमी और महानवमी के दिन मनाया जाता है। वैसे तो देश भर में दुर्गा पूजा मनाई जाती है, लेकिन बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और दिल्ली में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा की धूम होती है। इस दौरान देवी दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है। इन शहरों में ऐसे कई दुर्गा पूजा पंडाल हैंि, जो तकरीबन 50 से 60 साल से लगातार लगाए जा रहे हैं और यहां दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ भी होती है। चलिए जानते हैं भारत में कौन-कौन से दुर्गा पंडाल खूब फेमस है।

Also read: नवरात्रि पर करनी है कलश स्थापना तो नोट कर लें पूजन सामग्री

Durga Puja Pandal in India
Bagbazar durga pandal in kolkata

कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो जाती है। कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा पंडालों में से एक बागबाजार पंडाल है। इस पंडाल की खासियत ये है कि यह लगभग 100 सालों से लगाया जा रहा है और यहां की मां दुर्गा की मूर्ति लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर हर साल अलग थीम के साथ पंडाल का डेकोरेशन होता है। यह पंडाल नॉर्थ कोलकाता में श्याम बाजार मेट्रो स्टेशन के समीप मौजूद है, जहां आप सुबह से लेकर रात तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Shivaji Park Pandal
Shivaji Park Pandal in mumbai

महाराष्ट्र के मुंबई शहर के बंगाली क्लब का दुर्गा उत्सव पूरे देश भर में काफी प्रसिद्ध है। ये पंडाल दादर पश्चिम में शिवाजी पार्क के पास मौजूद है जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। यहां हर दिन भक्तों में भोग परोसा जाता है, जिसमें पारंपरिक बंगाली व्यंजन जैसे खिचड़ी, लब्दा, बेगुनी भाजा, पेयेश और बहुत कुछ शामिल हैं। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन यानी दशमी को यहां पर सिंदूर खेला का भव्य आयोजन भी होता है जिसमें कई सिलेब्रिटीज भी शामिल होते हैं।

Aambli durga pandal
Aambli durga pandal in ahemdabad

गुजरात के अहमदाबाद शहर के आंबली दुर्गा पंडाल में पूरी रात आतिशबाजी देख सकते हैं। अहमदाबाद में बंगाली सांस्कृतिक संघ द्वारा पूरे राज्य का सबसे पुराना पंडाल सजता है। पंडाल की थीम हर बार अलग होती है और सुबह शाम यहां मां की आरती के साथ भोग भी लगता है। यहां बंगाली दुर्गा पूजा की झलक गुजराती पंडालों में देखने को मिलती है। अष्टमी और नवमी वाले दिन इस पंडाल में डांडिया और गरबा का आयोजन होता है।

यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको नवरात्रि में मयूर विहार के कालीबाड़ी पंडाल के दर्शन करने जाना चाहिए। यहां सुबह-शाम मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है और दोपहर में प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। हर साल इस पंडाल को अलग-अलग थीम के साथ सजाया जाता है।

Chitranjan park durga
Chitranjan park durga pandal in delhi

दिल्ली के चितरंजन पार्क का दुर्गा पंडाल पूरे भारतवर्ष में काफी फेमस है। यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा होती है। यहां काली मंदिर पूजा बहुत ही पुरानी और बेहद मशहूर है। माता के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया ही जाता है। साथ ही आसपास की जगहों पर भी लाइटिंग लगाई जाती है। साथ ही यहां पर भक्तों में हर दिन प्रसाद बांटने के साथ ही कई तरह के कल्चरल प्रोग्राम भी आयोजित किए जाते हैं। आप यहां सुबह से लेकर रात तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली के कश्मीरी गेट में भी मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया जाता है, जिसकी थीम प्रत्येक वर्ष अलग होती है। यहां की सजावट ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न लुक भी देती है। यहां पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्तों में प्रसाद भी बांटा जाता है। ऑर्गेनाइजर्स द्वारा यहां हर साल कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिनमें भक्त बड़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

बिहार की राजधानी पटना के सबसे भव्य पंडालों में से एक डाक बंगला चौराहा का दुर्गा पंडाल है, जिसकी थीम हर बार अलग होती है। इस बार यहां इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रम्बनन मंदिर के थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाती है जिसका पट षष्ठी को खुलता है। इस पंडाल को सजाने के लिए हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...