आलसी पति को सुधारना है आसान इन तरीकों से
पति के आलसी होने के कारण हर काम पत्नी को खुद ही करनी पड़ती है, जिसकी वजह से काम के बोझ के कारण वह हमेशा स्ट्रेस में रहती हैI
Deal With Lazy Husband: क्या आपके पति भी हर काम में आलस दिखाते हैं? क्या जब भी आप अपने पति को कुछ करने के लिए कहती हैं तो वे कल करता हूँ, कह कर टाल देते हैं? क्या आपके पति भी घर के किसी काम में आपकी कोई मदद नहीं करते हैं? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका सामना हर महिला करती है और अपने पति के आलसी होने के कारण परेशान होते रहती हैI दरअसल पति के आलसी होने के कारण हर काम पत्नी को खुद ही करनी पड़ती है, जिसकी वजह से काम के बोझ के कारण वह हमेशा स्ट्रेस में रहती हैI इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पति का आलसीपन दूर कराया जाए, ताकि गृहस्थी की गाड़ी सही से चल सकेI
Also read: पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास घोलती हैं ये 5 बातें, आप भी आजमाएं
जिम्मेदारियों का साफ-साफ बंटवारा करें

अक्सर घरों में ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं घर व बाहर दोनों की जिम्मेदारी अकेले ही संभालती हैंI यहाँ तक कि उनकी तबियत ठीक नहीं होने पर भी अपने काम से पीछे नहीं हटती हैं और वहीं पति ऑफिस से वापस आने के बाद आराम से अपने फोन में व्यस्त रहते हैंI ऐसे में आपको यह बात समझनी होगी कि अगर आप हर काम खुद से ही करते रहेंगी, तो पति अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं समझ पाएंगेI वे इसी तरह से हर काम को आज-कल में टालते रहेंगेI इसलिए जब आपके पति घर के हर काम के लिए आलस दिखाते हैं तो ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप जिम्मेदारियों का बंटवारा करें, ताकि पति को मजबूर होकर अपना काम करना पड़ेI
हर काम में खुद को एक्सपर्ट ना दिखाएँ

अगर आप खुद को हर काम में एक्सपर्ट दिखाने की कोशिश करेंगी तो आपके पति का आलसीपन कभी दूर नहीं होगा, बल्कि दिन प्रति दिन उनका आलस बढ़ता ही जाएगाI उन्हें ऐसा लगने लगेगा कि उनकी पत्नी तो हर काम में एक्सपर्ट है, उसे कहाँ हेल्प की जरूरत है, वह खुद से सारा काम अच्छे से कर लेगीI इसलिए कुछ कामों में ऐसा जरूर दिखाएँ कि आपको कुछ नहीं आता है और पति से मदद करने के लिए कहेंI
पति को महसूस कराएं, उनका आलसीपन

जब आपके पति घर के किसी काम में बहुत ज्यादा आलस दिखाएँ तो आप उनकी इस आदत से परेशान होकर खुद से उनका काम ना करें, बल्कि उन्हें महसूस कराएँ कि वे अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा रहे हैं, जैसे अगर सब्जी लाने की जिम्मेदारी पति की है और वे सब्जी लाने के लिए नहीं जा रहे हैं तो आप खुद से ना चले जाएँ, बल्कि जो घर में है वही बनाएंI जब पति को खाने में वैरायटी नहीं मिलेगी तो खुद से उनका आलसीपन दूर होगा और वे सब्जी लेकर आएँगेI
घर में बनाएं एक सा नियम

अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे संडे वाले दिन समय से उठें और अच्छे से नहा धोकर नाश्ता करें, तो इसके लिए आपको घर में सबके लिए एक सा नियम बनाना होगा, क्योंकि अगर आपके आलसी पति खुद ही देर तक सोते रहेंगे और बिना नहाए नाश्ते की डिमांड करेंगे, तो उन्हें देखकर बच्चे भी वैसा ही करेंगे, इसलिए आप घर में सख्त नियम बनाएंI
