क्या आपके पति भी हैं आलसी? ऐसे सुधारें उनकी आदत: Deal With Lazy Husband
Deal With Lazy Husband

आलसी पति को सुधारना है आसान इन तरीकों से

पति के आलसी होने के कारण हर काम पत्नी को खुद ही करनी पड़ती है, जिसकी वजह से काम के बोझ के कारण वह हमेशा स्ट्रेस में रहती हैI

Deal With Lazy Husband: क्या आपके पति भी हर काम में आलस दिखाते हैं? क्या जब भी आप अपने पति को कुछ करने के लिए कहती हैं तो वे कल करता हूँ, कह कर टाल देते हैं? क्या आपके पति भी घर के किसी काम में आपकी कोई मदद नहीं करते हैं? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका सामना हर महिला करती है और अपने पति के आलसी होने के कारण परेशान होते रहती हैI दरअसल पति के आलसी होने के कारण हर काम पत्नी को खुद ही करनी पड़ती है, जिसकी वजह से काम के बोझ के कारण वह हमेशा स्ट्रेस में रहती हैI इसलिए यह बेहद जरूरी है कि पति का आलसीपन दूर कराया जाए, ताकि गृहस्थी की गाड़ी सही से चल सकेI

Also read: पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास घोलती हैं ये 5 बातें, आप भी आजमाएं

Deal With Lazy Husband
Divide responsibilities clearly

अक्सर घरों में ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं घर व बाहर दोनों की जिम्मेदारी अकेले ही संभालती हैंI यहाँ तक कि उनकी तबियत ठीक नहीं होने पर भी अपने काम से पीछे नहीं हटती हैं और वहीं  पति ऑफिस से वापस आने के बाद आराम से अपने फोन में व्यस्त रहते हैंI ऐसे में आपको यह बात समझनी होगी कि अगर आप हर काम खुद से ही करते रहेंगी, तो पति अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं समझ पाएंगेI वे इसी तरह से हर काम को आज-कल में टालते रहेंगेI इसलिए जब आपके पति घर के हर काम के लिए आलस दिखाते हैं तो ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप जिम्मेदारियों का बंटवारा करें, ताकि पति को मजबूर होकर अपना काम करना पड़ेI

expert in every work
Don’t show yourself as an expert in every work

अगर आप खुद को हर काम में एक्सपर्ट दिखाने की कोशिश करेंगी तो आपके पति का आलसीपन कभी दूर नहीं होगा, बल्कि दिन प्रति दिन उनका आलस बढ़ता ही जाएगाI उन्हें ऐसा लगने लगेगा कि उनकी पत्नी तो हर काम में एक्सपर्ट है, उसे कहाँ हेल्प की जरूरत है, वह खुद से सारा काम अच्छे से कर लेगीI इसलिए कुछ कामों में ऐसा जरूर दिखाएँ कि आपको कुछ नहीं आता है और पति से मदद करने के लिए कहेंI  

laziness
Make your husband feel his laziness

जब आपके पति घर के किसी काम में बहुत ज्यादा आलस दिखाएँ तो आप उनकी इस आदत से परेशान होकर खुद से उनका काम ना करें, बल्कि उन्हें महसूस कराएँ कि वे अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा रहे हैं, जैसे अगर सब्जी लाने की जिम्मेदारी पति की है और वे सब्जी लाने के लिए नहीं जा रहे हैं तो आप खुद से ना चले जाएँ, बल्कि जो घर में है वही बनाएंI जब पति को खाने में वैरायटी नहीं मिलेगी तो खुद से उनका आलसीपन दूर होगा और वे सब्जी लेकर आएँगेI

common rule
Make a common rule in the house

अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे संडे वाले दिन समय से उठें और अच्छे से नहा धोकर नाश्ता करें, तो इसके लिए आपको घर में सबके लिए एक सा नियम बनाना होगा, क्योंकि अगर आपके आलसी पति खुद ही देर तक सोते रहेंगे और बिना नहाए नाश्ते की डिमांड करेंगे, तो उन्हें देखकर बच्चे भी वैसा ही करेंगे, इसलिए आप घर में सख्त नियम बनाएंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...