आलस को दूर भगाने के लिए बेहतरीन है Japanese तकनीक Kaizen, जानें सब कुछ: Kaizen Technique
kaizen examples in daily life

Kaizen एक Japanese तकनीक है, जिसको अपनाकर आप आलस को दूर भगा सकते हैं। काईजेन का मतलब है Continual Improvement यानि लगातार खुद में सुधार लाना। इस आदत से आप अपने अंदर के आलस से खुद को निकाल सकते हैं। 

काइज़ेन तकनीक को कैसे लागू करें

Kaizen Technique
how to implement kaizen techniques

गोल सेट करें

Kaizen Technique को फॉलो करने के लिए आपको सबसे पहले अपने गोल को सेट करना होगा। जैसे की आपको सबसे पहले एक्सरसाइज करने या किसी और लक्ष्य के बारे में सोचना है। इस तकनीक में सबसे महत्वपूर्ण है गोल सेट करना। 

करें शुरूआत

खुद को सबसे पहले एक मिनट का वक्त दें और उस लक्ष्य के बारे में एक मिनट के लिए सोचें। इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। किसी को काम को कम से कम एक मिनट जरूर करने के बारे में सोचें। 

रूटिन सेट करें

set routine
set routine

आपको अपने लक्ष्य को पाने और आलस को दूर करने के लिए अपना एक रूटिन सेट करना होगा। तय करें कि आपको किस वक्त सोकर उठना है और किस वक्त एक्सरसाइज करनी है। 

पोमोडोरो तकनीक पर करें काम

इस तकनीक के अंदर आपको टाइम मैनेजमेंट के बारे में सिखाती है। इसके अंदर आपको अपने लक्ष्य या अपने टास्क को 25 मिनट के ब्रेक में बांटना है। इससे आपको फोकस करने में मदद मिलती है। 

यह भी देखें-करेंगे इन चीजों का सेवन, नहीं हो शरीर में पानी की कमी: Water Rich Foods

अपने गोल्स को इमैजेन करें

image your goals
image your goals

अगर किसी गोल को अचीव करना चाहते हैं, तो हर वक्त उसके बारे में सोचे, प्लान बनाएं। इसके साथ ही आपको उसे अपने मन में इमैजेन भी करना होगा। इसके लिए अपने आसपास स्टिकी नोट्स लगाएं और अपने सपने में हर वक्त जिएं।

अगर आप अपने आलस की वजह से गिरना नहीं चाहते या फेल होने से डरते हैं, तो ये तकनीक आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं।