करेंगे इन चीजों का सेवन, नहीं हो शरीर में पानी की कमी: Water Rich Foods
Water Rich Foods

Water Rich Foods: गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की सही मात्रा लेना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आपको बता दें कि पानी की कमी के लिए केवल पानी पीना जरूरी नहीं। आप कुछ अन्य फूड्स को खाकर भी पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके बारे में हेल्थ वेबसाइट WebMD ने ट्वीटर पर जानकारी साझा की है। 

शरीर को कितने पानी की होती है जरूरत

हाइड्रेटेड रहने का केवल लीक्वीड पीना जरूरी नहीं है। आप आम तौर पर प्रत्येक दिन अपने भोजन का लगभग 20% पानी भोजन से प्राप्त करते हैं। 

खीरे खाएं

खीरे में 95% पानी होता है, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसमें मौजूद गुण आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा भी कर सकते हैं। इसे आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। 

पानी से भरपूर गाजर

Water Rich Foods
water-rich carrots

इसके अंदर लगभग 90% तक पानी होता है। इसके अलावा इसके अंदर बीटा कैरोटीन और अन्य एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

तुरई

भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाली तुरई 95% पानी से भरी होती है। इसके सेवन से बॉडी में पानी की कमी नहीं होती। इसके अलावा इसमें कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। 

लेटस खाएं

पत्तों जैसी दिखने वाली इस सब्जी को खाने से आपको पानी की कमी नहीं होगी। इसे आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। इसके अंदर 95% पानी और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 

पालक खाएं

spinach for weight loss
eat spinach

इसमें आइसबर्ग लेट्यूस जितना पानी नहीं है, लेकिन यह विटामिन के, फोलेट, मैंगनीज और मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। 

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...