इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए अलसी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
Flaxseeds Side Effects : अलसी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-
Flaxseeds Side Effects: अलसी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई अन्य तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अलसी के बीजों का सेवन करते हैं या फिर जरूरत से अधिक अलसी के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं अलसी के बीजों का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसान क्या हैं?
Also read: गणेश उत्सव पर सबसे खास दिखने के लिए पहले ही तैयार कर लें 10 बेस्ट एथेनिक आउटफिट्स
गर्भवती महिलाएं

अलसी का सेवन गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में या बिल्कुल ही न खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, अलसी में कुछ प्रकार के हार्मोन पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले यौगिक होते हैं, जो गर्भावस्था में हानिकारक हो सकते हैं। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अलसी का सेवन न करने की सलाह दी जा सकती है।
अस्थमा या श्वास संबंधी समस्याएं
अलसी का सेवन करने से कुछ लोगों की एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है, जिसकी वजह से अस्थमा या श्वास संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आप काफी ज्यादा अलसी का सेवन कर रहे हैं, तो इस स्थिति में सीमित कर दें।
ब्लीडिंग डिसऑर्डर

अलसी के सेवन से खून पतला हो सकता है, जिससे ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों में समस्या बढ़ सकती है। वहीं, अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली दवा ले रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अलसी का सेवन न करें। यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
अलसी का सेवन काफी मात्रा में करने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है। ब्लड प्रेशर कम होने के कारण मरीजों को चक्कर, कमजोरी आना जैसी शिकायतें हो सकती है। अगर आपको इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं, तो फौरन एक बार डॉक्टर की मदद लें।
थायराइड की समस्या

अलसी में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। इससे थायरॉइड की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, अलसी में मौजूद सिंथेटिक थायराइड हार्मोन के अवशोषण को बाधित करता है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है।
