गणेश उत्सव पर सबसे खास दिखने के लिए पहले ही तैयार कर लें 10 बेस्ट एथेनिक आउटफिट्स: Ethnic Outfit for Ganesh Utsav
Traditional Looks For Ganesh Utsav

Ethnic Outfit Ideas For Ganesh Utsav : गणेश चतुर्थी का त्यौहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। जिसके लिए अभी से बाजारों और घरों में बड़ी ही धूमधाम से तैयारियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में पूजा प्रसाद की सभी तैयारियों के बीच अभी तक अपने आउटफिट्स डिसाइड नहीं कर पाई हैं। तो अब कर लीजिए…क्योंकि आज हम आपके लिए गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक चलने वाली पूजा के लिए सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड कुछ बेस्ट एथेनिक आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी बेस्ट लुक स्टाइल कर सकती
हैं।

Also read : एक्ट्रेस सौम्या टंडन के सुपर स्टाइलिश मॉडर्न ब्लाउज डिजाइंस देख लें इंस्पिरेशन: Celebrity Blouse Design

गणेश उत्सव पर हर दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए करें ये एथेनिक आउटफिट्स स्टाइल : Ethnic Outfit Ideas For Ganesh Utsav

शिवशक्ति सचदेव

गणेश उत्सव के दौरान आप एक्ट्रेस शिव शक्ति का ये बेहद खूबसूरत ग्रीन मराठी साड़ी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में शिवशक्ति ने ग्रीन मराठी साड़ी को ग्लोइंग मेककप, हरी चूड़ियों और मराठी ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है।

माधुरी दीक्षित

ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हर एथेनिक लुक से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। इस लुक में माधुरी ने बेहद खूबसूरत येलो बनारसी साड़ी को गोल्ड प्लेटेड महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी और ग्रीन चूड़ियों के साथ कैरी किया है। आप भी बन हेयर स्टाइल और फ्रेश गजरे के साथ लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ये बेहद खूबसूरत लहंगा लुक फेस्टिव सीजन में पूजा फंक्शन के लिए एकदम बेस्ट हैं। इस लुक में सोना ने ग्रीन कलर के बेहद खूबसूरत और यूनिक लहंगे के साथ गोल्ड ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। आप भी इस लुक को न्यूड ब्राउन मेकअप और गजरे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

जेनेलिया डिसूजा

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अक्सर अपने ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। आप भी गणेश उत्सव के दौरान ट्रेडिशनल मराठी लुक चाहती हैं, तो जेनेलिया का ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में जेनेलिया ने मराठी साड़ी के साथ हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी, मराठी बिंदी और स्लीक हेयर स्टाइल कैरी किया है।

रश्मिका मंदाना

गणेश उत्सव पर सटल और सुपर स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये सुपर ट्रेंडी टिशू साड़ी लुक क्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में रश्मिका ने ऑफ व्हाइट टिश्यू साड़ी को गोल्डन झुमकों और मैचिंग कोल्हापुरी के साथ कैरी किया है। आप भी ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

मृणाल ठाकुर

सबकी पसंदीदा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने एथेनिक लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोरती हैं। इस लुक में मृणाल ने बेहद खूबसूरत फ्लावर प्रिंटेड हैवी अनारकली सूट को ग्लोइंग पिंक मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। आप भी गणेश उत्सव के दौरान पूजा में इसे स्टाइल कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश येलो लहंगा लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। कैटरीना का ये लुक गणेश उत्सव के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस लुक में कैटरीना ने ट्रेंडी येलो आउटफिट के साथ गोल्डन ज्वेलरी, मैसी बन और मिनिमल मेकअप कर लुक को कंप्लीट किया है।

अदिति राव हैदरी

सभी एथेनिक आउटफिट्स और देसी लुक्स में कमाल दिखाने वाली एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी का ये ब्लिंगी आउटफिट फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। आप भी अदिति का ये खूबसूरत लुक मिनिमल ज्वेलरी, स्लीक हेयर बन, ग्लोइंग बेस और रेड लिप्स के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं। अदिति का ये लुक गणेश उत्सव की समाप्ति यानी गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट रहेगा।

रूहानी शर्मा

गणेश उत्सव या फेस्टिव सीजन के दौरान अधिकतर लड़कियां मिनिमल मेकअप के साथ साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस रूहानी शर्मा का ये सॉफ्ट सिल्क साड़ी लुक गजरे और क्यूट हेयर स्टाइल, मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ ट्राई कर सकती हैं। रूहानी का ये साड़ी लुक यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है।

तारा सुतारिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर अपने एथेनिक लुक्स से फैंस को फैशन आइडियाज देती रहती हैं। इस गणेश उत्सव आप भी एथेनिक में सुपर स्टाइलिश और हॉट नजर आना चाहती हैं। तो तारा का ये बनारसी साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में तारा ने हैवी रेड बनारसी साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज और गोल्डन ज्वेलरी से लुक कंप्लीट किया है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...