जानिए क्यों सलमान को देखकर इमोशनल हुए फैंस: Salman Khan News
Salman Khan News

Salman Khan: बॉलीवुड की शान सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान खान की फिल्में आज भी बहुत अच्छा बिज़नेस करती हैं जिसका कारण है उनके फैंस की उनके लिए दीवानगी। सलमान की फिल्में ‘तेरे नाम’ , ‘क्यकि’, ‘हम आपके हैं कौन’ , ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘बजरंगी भाईजान’ दर्शकों को बहुत पसंद आती है। इनकी दीवानगी आज भी फैंस के दिलों में है। सलमान के अभिनय को इन फिल्मों में बहुत पसंद किया गया है।

read also: इस दिन रिलीज़ होगी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘युध्रा’: Yudhra Release Date

जिसमें से फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में प्रेम और प्रीती की जोड़ी तो शायद ही कोई हो जिसे पसंद न हो। खूबसूरत प्रीती और मासूम प्रेम हर किसी को पसंद आते हैं। अभी हाल ही में प्रेम और प्रीती की मुलाक़ात को उनके फैंस ने बेहद पसंद किया। सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की ये मुलाक़ात सोशल मीडिया पर छायी हुई है। इसके साथ ही सलमान के फैंस उन्हें देख कर इमोशनल हो गए। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या हुआ जो सलमान के फैंस उन्हें देखकर इमोशनल हो गए।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हाल ही में ‘बच्चे बोले मोरिया’ इवेंट में नज़र आए। इस दौरान सोनाली बेंद्रे भी इवेंट में शिरकत करती हैं। उनको आता देख सलमान उनसे मिलने के लिए खड़े होते हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं जिसे फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन फैंस इस बात से इमोशनल नहीं हुए बल्कि वो सलमान को सहारा लेकर उठता देख इमोशनल हुए। जब सलमान , सोनाली से मिलने के लिए सहारा लेकर उठते नज़र आए तो फैंस इमोशनल हो गए।

सलमान अपनी फिल्मों से अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। सलमान अपने फैंस के लिए एक बार फिर कुछ नया करने जा रहे हैं। सलमान 2025 में फिल्म सिकंदर में नज़र आएँगे। सिकंदर का निर्देशन ए आर मुरुगादोस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। फिल्म सिकंदर में सलमान खान , रश्मिका मंदना और सुनील शेट्टी जैसे से कलाकार नज़र आएँगे। देखना होगा कि भाईजान अपने फैंस के लिए क्या नया लाने वाले हैं।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...