Ram Charan Janmashtami Celebration: राम चरण और उपासना साउथ के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। 2012 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी शादी के 10 साल बाद जून 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक बेटी क्लिन के पेरेंट्स बन गए। अक्सर उपासना क्लिन की फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है।
Also read: बहुत ही फिल्मी है रामचरण और उपासना की लव स्टोरी: Ram Charan and Upasana
उपासना ने बेटी के साथ की ट्विनिंग

26 अगस्त, 2024 को उपासना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्माष्टमी की कुछ फोटोज शेयर की। एक फोटो में उपासना अपनी बेटी साथ फर्श पर बैठी हुई दिखाई दे रही थी, और दोनों भगवान कृष्ण की पूजा कर रहे थे। माँ-बेटी की जोड़ी ने मैचिंग रंग के आउटफिट पहने हुए थे। उपासना ने पाउडर-ब्लू फ्लोरल कुर्ता सेट पहना हुआ था, जबकि क्लिन वन-पीस में क्यूट लग रही थी।
राम चरण भी मां-बेटी की के साथ हुए शामिल
अगली फोटो में उपासना के पति राम चरण भी उनके साथ फ्रेम में दिखे। चार लोगों का परिवार, जिसमें कपल, उनकी बेटी और उनका प्यारा डॉग, राइम शामिल हैं, भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ एक अच्छी तरह से सजाए गए मंदिर के सामने बैठे हुए दिखाई दिए, जो फूलों से सजी हुई थी। उन्होंने भगवान कृष्ण की मूर्ति के सामने कई तरह के पकवान भी रखे हुए थे। इस बीच, क्लिन ने फर्श पर सफेद रंग के छोटे पैरों के निशान भी छोड़े, जो उनके घर में कृष्ण के आगमन को दिखाते हैं। वही आखिरी फोटो में उपासना और क्लिन कारा के साथ राम चरण की मां सुरेखा कोनिडेला भी थीं, जो प्रार्थना करती दिखीं। जिन्होंने खूबसूरत नीले रंग की साड़ी पहनी थी, जि सुनहरी ज़री लगी हुई थी।
राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण अपनी फिल्म गेम चेंजर की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं , जिसमें बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी हैं। एस. शंकर की फिल्म की रिलीज के बाद, 39 वर्षीय एक्टर जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म आरसी16 की शूटिंग शुरू करेंगे, जो जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा: पार्ट 1 के साथ तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी।
