Ram Charan and Upasana Baby: आरआरआर एक्टर रामचरण को 2023 में अनगिनत खुशियां मिली है पहले इनकी फिल्म को ऑस्कर में l नोमिनेट किया गया फिर अब 20 जून को उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ l बीते कुछ दिनों से राम और उनकी पत्नी उपासना पेरेंट्स हुड को इंजॉय कर रहें है अब उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है l
साउथ इंडस्ट्री दे रही बधाइयां
पूरी साउथ इंडस्ट्री उनको इसकी शुभकामनाएँ दे रहें है. जहां चिरंजीवी दादा बनकर सातवें आसमान पर है, वही जूनियर एनटीआर भी उन्हें बेबी गर्ल के जन्म पर बधाई दे रहें है. साथ ही पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने भी भी बेटी के जन्म पर रामचरण को बधाईयाँ दी l उन्होंने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि ” सोने जैसा दिल रखने वाले मेरे भाई रामचरण और उपासना को बेटी के जन्म पर बहुत -बहुत बधाइयां. उन्होंने रामचरण की बेटी के लिए मेगाप्रिसेस हैशटेग इस्तेमाल किया. आपको बता दें कि उपासना की बेटी के अल्लू अर्जुन की भतीजी लगती है. क्योंकि अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा की शादी चिरंजीवी से हुई है। ऐसे में वह अल्लू अर्जुन के रिश्ते में फूफा हैं। अल्लू अर्जुन अपनी भतीजी से मिलने अपनी पत्नी स्नेहा के साथ हॉस्पिटल भी गए थे .
यह भी देखे-बहुत ही फिल्मी है रामचरण और उपासना की लव स्टोरी: Ram Charan and Upasana
11 साल का इंतजार हुआ सफल
मेगास्टार रामचरण की पत्नी और एंटरप्रेन्योर उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। यह लोग 14 जून 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब 11 साल बाद उपासना ने पहले बच्चे को जन्म दिया है।
पिछले साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार और रामचरण के पिता चिरंजीवी ने फैंस के साथ बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की। न्यूज शेयर की थी। साथ ही अगर रामचरण के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगे, जो साल 2023 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
