Indian Drinks with Seafood
Indian Drinks with Seafood

Indian Drinks with Seafood: खाने को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है। जहां कुछ लोग वेजिटेरियन फूड खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को नॉन-वेज अच्छा लगता है। इसी तरह, जहां कुछ लोग वीगन फूड को प्राथमिकता देते हैं तो कुछ लोग सी-फूड खाना चाहते हैं। आपकी खाने-पीने की प्राथमिकताएं चाहे जो भी हों, लेकिन उनका स्वाद तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब उसके साथ ड्रिंक्स को पेयर किया जाए। हम सभी अपने खाने के साथ छाछ, लस्सी या फिर किसी ना किसी तरह की ड्रिंक्स को अवश्य पीते हैं।

लेकिन जहां तक बात सी-फूड की है तो आपको ड्रिंक्स का चयन थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए। ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें सी-फूड के साथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप गलत फूड कॉम्बिनेशन करते हैं तो इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ इंडियन ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप सी-फूड के साथ पेयर करके टेस्ट को कई गुना बेहतर बना सकते हैं-

Indian Drinks with Seafood
Indian Drinks with Seafood-Jaljeera

जलजीरा का तीखा और मसालेदार स्वाद सी-फूड, विशेष रूप से तंदूरी या मसालेदार व्यंजनों के साथ अच्छा लगता है। इसलिए, अगर आप सी-फूड को एन्जॉय कर रहे हैं तो उसके साथ जलजीरा बनाकर पिया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच भुना जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच काला नमक
  • 1 बड़ा चम्मच सूखा पुदीना पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच इमली का गूदा
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 4 कप पानी
  • सजावट के लिए ताज़ा धनिया पत्ता
  • बर्फ के टुकड़े

जलजीरा बनाने का तरीका-

  • जलजीरा बनाने के लिए पुदीने के पत्ते, धनिया के पत्ते, अदरक और इमली के गूदे को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
  • तैयार पेस्ट को पानी के साथ मिलाएं।
  • अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और काली मिर्च डालें।
  • अच्छी तरह से हिलाएं और बर्फ के टुकड़ों के साथ ठंडा करके परोसें।

सी-फूड के साथ नींबू पानी एक ट्विस्ट के साथ सर्व किया जा सकता है। इस ड्रिंक का खट्टा और तीखा स्वाद तले या ग्रिल किए गए सी-फूड के टेस्ट को और भी बेहतर बनाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • नींबू
  • पुदीने के पत्ते
  • भुना जीरा पाउडर
  • काला नमक
  • अदरक का रस
  • सोडा या पानी

नींबू पानी बनाने का तरीका-

  • एक गिलास में ताजा नींबू का रस निचोड़ें।
  • एक चुटकी काला नमक, भुना जीरा पाउडर और अदरक का रस डालें।
  • कुछ पुदीने के पत्तों को मसलकर मिश्रण में डालें।
  • इसमें सोडा या पानी डालें।
  • अच्छी तरह से हिलाएं और ठंडा करके परोसें।
Coconut Water Lemonade
Indian Drinks with Seafood-Coconut Water Lemonade

सी-फूड के साथ कोकोनट वाटर लेमोनेड पीना भी एक अच्छा विचार है। नारियल पानी की प्राकृतिक मिठास और नींबू का स्वाद इस ड्रिंक्स को सी-फूड के साथ एक अच्छा कॉम्बिनेशन बनाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप ताज़ा नारियल पानी
  • 1/2 कप नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या चीनी (वैकल्पिक)
  • एक चुटकी नमक
  • सजावट के लिए ताज़े पुदीने के पत्ते

कोकोनट वाटर लेमोनेड बनाने का तरीका-

  • एक जग में नारियल पानी और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  • अगर आपको मीठा पसंद है तो शहद या चीनी मिलाएं।
  • एक चुटकी नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • ताज़े पुदीने के पत्तों से सजाएं और ठंडा परोसें।

छाछ और मसालों का ठंडा प्रभाव सी-फूड विशेष रूप से तली हुई या ग्रिल आइटम्स को और भी ज्यादा टेस्टी बनाता है। जब आप सी-फूड के साथ छाछ का सेवन करते हैं तो यह आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।   

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप दही
  • 2 कप ठंडा पानी
  • 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच कसा हुआ अदरक
  • कुछ पुदीने के पत्ते
  • स्वादानुसार नमक
  • बर्फ के टुकड़े

मसाला छाछ बनाने का तरीका-

  • एक बड़े कटोरे में दही को चिकना होने तक फेंटें।
  • ठंडा पानी डालें और छाछ बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं।
  • भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, कसा हुआ अदरक और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
  • पुदीने के पत्तों को बारीक काट लें और उन्हें छाछ में मिलाएं।
  • ठंडा करके बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करें।
Aam Panna
Aam Panna

आम पन्ना का मीठा और तीखा स्वाद मसालेदार या ग्रिल्ड सीफूड डिशेज के साथ बहुत अच्छा लगता है। खासतौर पर, मैरीनेड वाले फूड आइटम्स के साथ इसका टेस्ट लाजवाब आता है।

आवश्यक सामग्री-

2 कच्चे आम

4 कप पानी

1/2 कप चीनी या गुड़

1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

1/2 चम्मच काला नमक

1/2 चम्मच चाट मसाला

एक मुट्ठी ताजा पुदीने की पत्तियां

आम पन्ना बनाने का तरीका-

कच्चे आम को नरम होने तक उबालें, फिर छीलकर गूदा निकाल लें।

गूदे को चीनी या गुड़, जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाला के साथ मिलाएं।

अब आप तैयार मिश्रण में पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

आम पन्ना ठंडा काफी अच्छा लगता है, इसलिए आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।

अब आप तैयार आम पन्ना को पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और ठंडा परोसें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...