Kangana Ranaut New Office: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने मुंबई के अंधेरी में अपना नया ऑफिस खरीदा है। साथ ही ऐसी खबरें भी आ रहीं है कि ‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस बांद्रा में अपना बंगला बेच रही हैं। कंगना के ऑफिस की जगह करीब 1.56 करोड़ रुपये में खरीदी गई है, हालांकि कंगना ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
प्रॉपस्टैक द्वारा एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट से पता चलता है कि एक्ट्रेस ने ‘आर्क वन’ नाम की एक बिल्डिंग की 19वीं मंजिल ऑफिस के लिए खरीदी है। उनका इस नए ऑफिस का स्पेस 38,391 रुपये प्रति वर्ग फुट है। यह लेन-देन 23 अगस्त को हुआ, जिसमें कंगना ने 9.37 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी है।
Also read: कंगना ने रणबीर और करण को बताया दुर्योधन और शकुनी मामा: Kangana Ranaut Latest News
कंगना ने 40 करोड़ में बेचा बांद्रा वाला बंगला
38 साल की कंगना ने अपना बांद्रा वाला बंगला 40 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह अफवाह इस महीने की शुरुआत में तब शुरू हुई, जब कोड एस्टेट नामक एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बिक्री के लिए है। हालांकि, वीडियो में सीधे तौर पर कंगना का नाम नहीं लिया गया, लेकिन फोटोज से फैंस को यह विश्वास हो गया कि यह कंगना का घर है।
इस दिन आएगी कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कई एक्टर्स हैं।
