Kangana Ranaut Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें अक्सर सितारों और फिल्मों पर निशाना साधते हुए देखा जाता है। कई बार अपने बयानों के चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। एक बार फिर करना अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं और इस बार उन्होंने रणबीर कपूर और करण जौहर पर निशाना साधा है।
रणबीर के राम बन पर भड़की
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर को राम बनाए जाने की खबर सामने आई है। तब से कंगना को लगातार गुस्सा करते हुए देखा जा रहा है। पहले जहां उन्होंने मेकर्स के फैसले को गलत ठहराया था और रणबीर पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे। वहीं अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कई बातें कही है और करण जौहर को भी निशाना बनाया है।
रणबीर बने दुर्योधन करण हुए शकुनी

रणबीर और करण के बारे में स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि यह दोनों महाभारत के खलनायक हैं। रणबीर दुर्योधन है और करण जौहर शकुनी मामा की तरह है। एक्ट्रेस ने इन दोनों को सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी संदिग्ध बताया है। एक्ट्रेस ने कहा इन दोनों ने सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर किया था।
कंगना ने कहा कि जब ऋतिक रोशन और मेरे बीच वाद विवाद की स्थिति थी तब यह दोनों जबरदस्त तरीके से रेफरी बने हुए थे। उन्होंने मेरे खिलाफ कई तरह की बुरी खबरें फैलाई है। मेरी जिंदगी में उनका दखल सहन करने की क्षमता से ज्यादा है।
कंगना करेंगी पर्दाफाश
कंगना ने कहा कि अभी मैं कमजोर हूं स्थिति में हूं। लेकिन जब मेरे पास पावर आ जाएगी मैं सारी चीजों का पर्दाफाश करूंगी। मैं बताऊंगी कि वह किस तरह से गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं। एक्ट्रेस ने कहा मैं डार्कवेब, हैकिंग, स्पाइंग जैसी चीजों से पर्दा उठाऊंगी और सच सामने लाऊंगी।
