Maharashtrian Drinks: जब भी किसी के घर में पार्टी होती है तो उनकी यही इच्छा होती है कि वह अपने आने वाले मेहमानों का स्वागत बेहतरीन तरीके से करें। उनके खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा जाए। अमूमन हाउसपार्टी में कोल्ड ड्रिंक्स, चाय या कॉफी आदि को सर्व किया जाता है। लेकिन अगर आपने इस बार अपनी पार्टी को यादगार बनाने का मन बनाया है तो ऐसे में आप वेलकम ड्रिंक के रूप में कुछ बेहतरीन महाराष्ट्रीयन ड्रिंक्स को भी सर्व कर सकते हैं।
ये महाराष्ट्रीयन ड्रिंक्स पीने में काफी टेस्टी होती हैं और इनका अलग स्वाद हमेशा ही मेहमानों के टेस्ट बड को याद आता है। जब आप सामान्य से अलग कुछ सर्व करते हैं तो यकीनन लोग उसकी काफी तारीफ करते हैं। महाराष्ट्र में लोग कई तरह की अलग-अलग ड्रिंक्स को बनाना और पीना पसंद करते हैं। इन महाराष्ट्रीयन ड्रिंक्स की एक खास बात यह भी है कि इन्हें बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है और इसलिए आप इन्हें अपनी हाउसपार्टी का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही महाराष्ट्रीयन ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हाउसपार्टी में आसानी से सर्व किया जा सकता है-
Also read: शरीर को ठंडक दिलाएंगे ये एनर्जी ड्रिंक: Energy Drinks
कोकम शर्बत (Kokum Sherbet)

महाराष्ट्र में लोग कोकम शर्बत बेहद ही चाव से पीते हैं। कोकम की पंखुडियों से बनने वाले इस शरबत का स्वाद आपके मेहमानों को यकीनन काफी अच्छा लगेगा।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप कोकम की पंखुड़ियां (सूखी हुई)
- 4 कप पानी
- 1 कप चीनी (स्वादानुसार समायोजित करें)
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- कुछ पुदीने की पत्तियां (सजावट के लिए)
कोकम शर्बत बनाने का तरीका-
- कोकम की पंखुड़ियों को 2-3 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगोएं।
- अब आप लिक्विड को छान लें और पंखुड़ियों को फेंक दें।
- कोकम के पानी में चीनी, काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
- चीनी घुलने तक हिलाएं और फिर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा सर्व करें।
सोल कढ़ी (Sol Kadhi)

यह कोकम और नारियल के दूध से बनी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यह तीखा और हल्का मसालेदार होता है, जो पार्टी के दौरान मेहमानों को तरोताजा महसूस करवाएगी।
आवश्यक सामग्री-
- 10-12 कोकम (सूखे)
- 1 कप नारियल का दूध्
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता (कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
- स्वादानुसार नमक
सोल कढ़ी बनाने का तरीका-
- कोकम को लगभग 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोएं। नरम होने पर, कोकम का अर्क निचोड़ लें।
- अब एक कटोरे में, कोकम के अर्क को नारियल के दूध के साथ मिलाएं।
- कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, धनिया पत्ता, चीनी और नमक डालें।
- सर्व करने से पहले फ्रिज में ठंडा करें।
आमरस (Aamras)

यूं तो आमरस देश के कोने-कोने में पसंद किया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में लोग आमरस बनाना व पीना विशेष रूप से पिया जाता है। यहां तक कि मेहमानों का स्वागत भी अधिकतर घरों में लोग आमरस से करते हैं। आप भी इसे अपनी हाउसपार्टी का हिस्सा बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 3 पके आम
- 1/4 कप चीनी (स्वादानुसार समायोजित करें)
- 1/2 कप दूध (वैकल्पिक, मलाईदार बनावट के लिए)
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- चुटकी भर केसर के धागे (वैकल्पिक)
- कुछ पुदीने के पत्ते या नींबू का एक टुकड़ा गार्निश के लिए
आमरस बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आमों को छीलें और गुठली से गूदा काट लें।
- आम के गूदे को ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर में डाले और चिकना होने तक ब्लेंड करें।
- अगर आम बहुत रसीले हैं, तो आपको कोई अतिरिक्त तरल मिलाने की ज़रूरत नहीं है।
- अगर आप मलाईदार बनावट चाहते हैं, तो आप ब्लेंड करते समय दूध मिला सकते हैं। ब्लेंड किए गए आम के गूदे में चीनी मिलाएं।
- आम की मिठास और अपनी पसंद के हिसाब से मात्रा को समायोजित करें।
- इलायची पाउडर और केसर के रेशे डालें और अच्छी तरह से मिलने तक फिर से ब्लेंड करें।
- आमरस को सर्विंग बाउल या गिलास में डालें। इसे पुदीने की पत्ती या नींबू के टुकड़े से गार्निश करें।
- ठंडा करने के लिए, परोसने से पहले आमरस को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
ठंडाई (Thandai)

ठंडाई का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है और विशेष अवसरों पर ठंडाई को देश के कोने-कोने में बनाया जाता है। यह नट्स, सीड्स और मसालों से बनी एक डिलिशियस ड्रिंक है, जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। इसलिए आप इसे अपनी हाउसपार्टी में आसानी से सर्व कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप बादाम
- 1/4 कप काजू
- 2 बड़े चम्मच खसखस
- 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
- 1/4 कप चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच केसर के रेशे
- 2 कप दूध (ठंडा)
ठंडाई बनाने का तरीका-
- सबसे पहले बादाम, काजू, खसखस और खरबूजे के बीजों को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोएं।
- अब बादाम छीलें और सभी भीगी हुई सामग्री को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को ठंडे दूध, चीनी, इलायची पाउडर और केसर के साथ मिलाएं।
- ठंडा करके परोसें।
