बच्चा अपनी चीजों को बार-बार खो देता है, ऐसे सिखाएं चीजें मैनेज करना: Parenting Tips
Teach how to manage things

बच्चा अपनी चीजें नहीं खोएगा, ऐसे सिखाएं मैनेज करना

चलिए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को उनकी चीजों को सही तरीके से रखना और मैनेज करना सीखा सकती हैंI

Parenting Tips: जब कभी बच्चे अपनी चीजें खो देते हैं तो पेरेंट्स के लिए यह सामान्य सी बात होती हैंI पर जब बच्चा बार-बार अपनी चीजें खोने लगता है या फिर कहीं रख कर भूल जाता है, तो आपको खोज कर देना पड़ता हैI आप कई बार उसे ऐसा करने की वजह से डांटती भी हैं और समझाती भी हैं, लेकिन आपको ऐसा करने के बजाए उसे चीजों को मैनेज करना सिखाना चाहिए, ताकि उसे चीजों को अच्छी तरह से रखना आ जाएI चलिए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को उनकी चीजों को सही तरीके से रखना और मैनेज करना सीखा सकती हैंI

Also read: बच्चे कैसे बचें पेरेंट्स की फाइट से

Parenting Tips
Explain the importance of things

जब बच्चा बार-बार अपनी चीजें खो देता है तो आप उसे तुरंत वह चीज़ लाकर बिलकुल भी ना देंI आपके ऐसा करने से बच्चे को चीजों की अहमियत नहीं पता चलती है और वह चीजों को ऐसे ही खोते रहता हैI ऐसे में आप बच्चे को चीजों की अहमियत सिखाएं, उसे बताए कि कितने ऐसे बच्चे हैं जिन्हें आर्थिक परिस्थिति के कारण एक भी अच्छी चीजें नहीं मिलती हैं और वह है कि अपनी चीजें हमेशा खो देता हैI बच्चे को जरूरत पड़ने पर भी चीजें दिलाने से बचें और लंबे अंतराल के बाद चीजें दिलवाएं, तभी वह उनकी कीमत समझेगा, वरना चीजों को ऐसे ही खोते रहेगा और आप परेशान होते रहेंगीI

recognize things
Teach the child to recognize things

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे चीजों को नहीं पहचान पाते हैं और इसी वजह से अपनी चीजें बार-बार खो देते हैंI ऐसे में उन्हें उनकी चीजें पहचानने में मदद करेंI हो सके तो जब आप उनकी चीजों को बिखरा हुआ देखें, तो उन्हें बुला कर पूछें कि यह चीज़ उनकी तो नहीं हैI ऐसा करने से बच्चा चीजों को पहचानने लगता है और अपनी चीजें संभाल कर रखना शुरू कर देता हैI

Find out if the child has ADHD problem?

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि बच्चा एडीएचडी की समस्या से पीड़ित होता है, लेकिन पेरेंट्स इसे बच्चे का बचपना ही समझते रह जाते हैं और बार-बार बच्चे को डांट कर सिखाने की कोशिश करते हैंI दरअसल एडीएचडी डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चे अक्सर अपना सामान खो देते हैं और उन्हें अपनी चीजें भी याद नहीं रहती हैंI ऐसे में जब पेरेंट्स उनसे पूछते हैं तो वे कोई जवाब नहीं देते हैंI इसलिए इस बात का पता जरूर लगाएंI

 little strict
Be a little strict too

कुछ चीजों के लिए बच्चों के साथ सख्ती दिखाना जरूरी है, इसलिए आप बच्चों को सख्ती से समझाएं कि अगर वे अपनी चीजें खो देंगे तो उन्हें वह चीज़ दुबारा फिर कभी नहीं मिलेगी और आप इस नियम का सख्ती से पालन करेंI अगर आपको लगे कि बच्चे आपकी बातों को अनदेखा कर रहे हैं तो जब उनकी चीजें यहाँ-वहां फेंके हुए मिले, तो आप उसे छुपा कर रख देंI जब बच्चों को वह चीज़ नहीं मिलेगी तो वे खुद से संभाल कर रखना सीख जाएगाI 

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...