सस्ते में करें एक्ट्रेसेस की तरह फ्लोरल साड़ी लुक को रिक्रिएट : Floral saree
आपको एक्ट्रेसेस के कुछ लुक दिखाएंगे और इन लुक से आप फ्लोरल साड़ी को किस तरह स्टाइल करें इस बात का आइडिया ले सकती हैं।
Floral Saree Look: एक्ट्रेसेस के कपड़ों को देख कर अक्सर आपको भी लगता होगा कि काश ये ड्रेस मेरे पास होती, लेकिन बस ऐसा आप सोच ही सकती हैं। क्योंकि एक्ट्रेसेस की ड्रेस काफी एक्सपेंसिव होती है। लेकिन फ्लोरल साड़ी जो कि काफी ट्रेंड में है और एक्ट्रेसेस के लुक काफी स्टाइलिश और सुन्दर लग रहे हैं। आपको एक्ट्रेसेस के कुछ लुक दिखाएंगे और इन लुक से आप फ्लोरल साड़ी को किस तरह स्टाइल करें इस बात का आइडिया ले सकती हैं।
Also read: तापसी का साड़ी हॉट अवतार मचा रहा है तहलका, आप भी कर सकती हैं इन स्टाइलिश साड़ी को ट्राई
सिल्क ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी:

सिल्क ऑर्गेंजा का फ़ैब्रिक हल्का और फुलकारी वाला होता है, जो पहनने में बहुत ही कम्फर्टेबल होता है। और इसमें फ्लोरल प्रिंट साड़ी को तो नया लुक देते ही हैं बल्कि इसको पहन कर आप बड़ी ही स्टाइलिश लगेंगे। इस तरह की साड़ी आप कई सारे खास मौके पर पहन सकती हैं। इस साड़ी की सबसे खास बात है कि यह साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगी साथ ही ऑनलाइन भी आप इस साड़ी को खरीद सकती हैं और यह साड़ी ज्यादा महंगी भी नहीं है।
फ्लोरल चिकनकारी साड़ी:

फ्लोरल चिकनकारी साड़ी ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों का कॉम्बिनेशन है। ये साड़ियाँ सुन्दर कढ़ाई और बेहतरीन डिज़ाइन के लिए मशहूर हैं और इस साड़ी की खास बात है कि आप इसको किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। अगर आप एक्ट्रेस जैसा लुक पाना चाहती हैं,तो हमारा सुझाव है कि आप इस साड़ी को जरुर पहनें। जिसके लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप स्लीवलेस ब्लाउज पहनें और साथ ही फुटवियर में हील्स पहन सकती हैं।
हैंड पेंटेड फ्लोरल साड़ी:

अगर आप न्यू और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपके लिए हैंड पेंटेड फ्लोरल साड़ी एक अच्छा विकल्प है। इस फोटो में भाग्यश्री ने इस साड़ी को कैरी किया है और उनका लुक बहुत सुंदर लग रहा है। अगर आप इस साड़ी को कैरी करना चाहती हैं तो आप भी खूबसूरत लगेंगी। इस साड़ी पर सूरजमुखी के फूलों का प्रिंट बना हुआ है, जो इसे और भी सुन्दर बनाता है। आप इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियाँ आपको 1000 से 5000 रुपये की कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगी।
ज्वेलरी और फुटवियर:

अगर आप इस साड़ी को कैरी करते हैं तो आप इस साड़ी के साथ ज्वेलरी में बड़े और बोल्ड इयररिंग्स पहनें। चूड़ियाँ और एक स्टाइलिश नेकपीस पहनें, इससे आपका लुक बहुत ही सुन्दर लगेगा। इसके साथ फुटवियर में आप फ्लैट्स या किटन हील्स पहनें। इससे आपका लुक और भी ज्यादा सुन्दर लगेगा।
मेकअप और हेयरस्टाइल:

बात अगर मेकअप की करें तो आप इसके साथ हल्का मेकअप रखें ताकि आपको एक नेचुरल लुक मिले और आप अपनी हेयर स्टाइल में सॉफ्ट कर्ल्स, पोनीटेल, या फिर एक साधारण बन बना सकते हैं, जिससे आप देखने में बहुत ही स्टाइलिश और सुन्दर लगेंगी। तो ये हैं कुछ खास साड़ी कलेक्शन, जो आपके लुक को बिलकुल एक्ट्रेसेस की तरह बना सकता है।
