Parineeti Chopra: आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हर कोई वेस्टर्न कपड़े पहनने के साथ-साथ इंडियन कपड़े पहनने में ज्यादा रुचि दिखाती हैं। इंडियन ड्रेसेस पहनकर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने देश ही नहीं विदेशों में भी खूब जलवे बिखेरे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ना सिर्फ बी टाउन में जलवे बिखेरे हैं बल्कि हर कोई आज उनका दीवाना है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की। जी हां परिणीति चोपड़ा बी टाउन की उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो अपने फैशन के साथ-साथ अपने कपड़ों को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं।
परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ उनका स्टाइल लाजवाब है। वह अक्सर अपने स्टाइल और फैशन के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हालांकि, परिणीति चोपड़ा सिर्फ खास मौकों पर ही एथनिक वियर पहनना पसंद करती हैं, लेकिन जब भी वह इस तरह के कपड़ों को कैरी करती हैं, तो उनमें काफी कंफर्ट और खूबसूरती का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलता है।
आज हम आपको उनके कुछ वेस्टर्न नहीं इंडियन लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, आज हम आपको परिणीति चोपड़ा के साड़ी के शानदार लुक्स बताने जा रहे हैं। आपको बता दें परिणीति चोपड़ा साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगती है, जब वह साड़ी पहनती है तब फैंस उन पर दीवाने हो जाते हैं। आजा परिणीति चोपड़ा के साड़ी लुक देखकर आप भी उनके अलग अलग लुक से इंस्पायर ले सकती हैं। आप भी परिणीति की तरह साड़ी लुक्स को ट्राय कर सकती है। तो चलिए देखते है परिणीति चोपड़ा के शानदार साड़ी लुक्स –
लाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी –

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इंडियन वियर साड़ी को बेहद ही स्टाइलिश अंदाज़ में कैरी करती है। आप देख सकते हैं तस्वीरों में की एक्ट्रेस कितनी बला की खूबसूरत लग रही हैं। सबसे पहले बात करते है उनके लाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट लुक के बारे में। दरअसल, एक्ट्रेस ने लाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट लुक की साड़ी के साथ उसी कलर का मैचिंग ब्लाउज कैरी किया हुआ है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए थिन बेल्ट का भी इस लुक में इस्तेमाल किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने मेकअप में लिप्स को डीप रेड कलर दिया है और हेयर्स में पोनीटेल बनाया है।
ब्लैक और व्हाइट साड़ी –

इसके अलावा एक्ट्रेस ने ब्लैक और व्हाइट साड़ी पहनकर फैंस को दीवाना बनाया। वह इस फैशनेबल ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही है। उनकी इस ड्रेस में ब्लैक और व्हाइट स्ट्रिप्स हैं, जिसे उन्होंने एक गोल्ड फॉइल प्रिंटेड ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इसके साथ परिणीति ने लाइट मेकअप किया हुआ है। आप भी उनकी तरह इस लुक को अपना सकती है।
ब्लैक कलर की साड़ी –

परिणीति ने अपने लिए क्लासिक ब्लैक कलर की साड़ी चुनी। जिसको कैरी कर वह बेहद ही खूसूरत दिख रही है। उन्होंने अपने इस साड़ी के साथ एक गहरे गले वाला ब्लाउज़ को कैरी किया हुआ है। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आपको बता दे, एक्ट्रेस की साड़ी जालीदार पैटर्न में है। उन्होंने केवल ब्राइट और समरी लुक इसमें ऐडऑन किया हुआ है।
बॉडी स्ट्रक्चर को किया हाइलाइट –

ऐसे में एक्ट्रेस के बॉडी स्ट्रक्चर को भी हाइलाइट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। आप भी उनके इस लुक की तरह साड़ी को कैरी कर सकती है। दरअसल, इस बात में कोई दोराय नहीं कि एक जैसी साड़ी और ब्लाउज को कैरी करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी स्टाइलिंग से मोनोटोन लुक में परफेक्ट बैलेंस्ड क्रिएट किया था।
रेड और गोल्डन लुक –

आप देख सकते है एक्ट्रेस ने स्लिम ब्लाउज के साथ एक बनारसी टाइप की साड़ी को पहना हुआ है। वह इस लुक में बेहद सिंपल और खूसूरत लग रही है। उनके इस लुक की तरह आप भी ऐसी साड़ी को पहन सकती है। आप भी उनकी तरह बेहद खूबसूरत लगेंगी।
ऐसी ही एक और साड़ी उन्होंने पहनी है जिसमें वह सिंपल और स्वीट लग रही है। सिंपल लुक में परिणीति ने फैंस को दीवाना बना दिया है। उनका ये लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके चलते वह काफी ज्यादा चर्चाओं में भी रही है।
पिंक लाइट साड़ी –

आप देख सकते है लाइट पिंक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस का लुक कितना गजब लग रहा है। वह बेहद ही क्यूट नजर आ रही है। उनका ये लुक आप भी ट्राय कर सकती है। उन्होंने अपने इस लुक के साथ एक सिंपल हार सेट को कैरी किया हुआ है। साथ ही फ्री हैंड पल्लू उन्होंने इस साड़ी के साथ रखा है।
