सावन में ऑर्गेंजा साड़ी के ताजा डिजाइन आपको देंगे स्टाइलिश लुक: Green Organza Saree
Green Organza Saree Designs

सावन में ऑर्गेंजा साड़ी के ताजा डिजाइन आपको देंगे स्टाइलिश लुक : Green organza saree designs

हम सावन के खास अवसर पर पहनने के लिए हम आपको बेहतरीन विकल्प सुलझाएंगे‌। आपके सामने कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स की ऑर्गेंजा साड़ी पेश करेंगे, जिन्हें पहनकर आप इस सावन को और खास बना सकती हैं।

Green Organza Saree: सावन के सुहाने और उत्सवी माहौल में अगर आप साड़ी के जरिए छा जाने की ख्वाहिशमंद हैं तो पेश है ऑर्गेंजा साड़ी। यह साड़ी सावन के खास मौके पर आपको एक स्टाइलिश लुक दे सकती है। यह तो आप जानते ही हैं कि साड़ी भारतीय महिलाओं का परंपरागत और पसंदीदा परिधान है।

अलग अलग और विशेष अवसरों पर महिलाएं अलग डिजाइन की साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं। हम सावन के खास अवसर पर पहनने के लिए हम आपको बेहतरीन विकल्प सुलझाएंगे‌। आपके सामने कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स की ऑर्गेंजा साड़ी पेश करेंगे, जिन्हें पहनकर आप इस सावन को और खास बना सकती हैं।

Also read: साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती है रुबीना दिलैक, देखिए तस्वीरें

सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी

Green Organza Saree
Silk Organza Saree (picture credit – sunasa.in)

ऑर्गेंजा में सबसे पहले सिल्क ऑर्गेंजा साड़ी की बात कर लेते हैं। यह साड़ी सिल्क और ऑर्गेंजा फैब्रिक में होती है। बॉर्डर वर्क के साथ ही इसमें फ्लोरल डिजिटल वर्क भी महिलाओं को लुभाता है। इस साड़ी के साथ आप एक्सेसरीज भी स्टाइल कर सकती हैं।

जैसे झुमके-चूड़ी आदि से आप साड़ी के साथ अलग स्टाइल शो कर सकती हैं। मिरर वर्क वाली ज्वेलरी भी इसके साथ शानदार लगेगी। इस साड़ी को आप सीधे मार्केट जाकर ऑफलाइन खरीद सकती हैं। या फिर अपनी सुविधा के अनुसार ऑफलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं। इस साड़ी की खरीद भी जेब के हिसाब से बेहद मुफीद है।

एम्ब्रॉयडरी वर्क ऑर्गेंजा साड़ी

Embroidery Work Organza Saree
Embroidery Work Organza Saree (picture credit – libaas queen)

सावन के विशेष अवसर को और भी खास बनाने के लिए एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी भी ट्राई की जा सकती है। हरे रंग की यह एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी न केवल पहनने वाले बल्कि देखने वाले को भी भाएगी। अब आप पूछेंगे कि हरे रंग की साड़ी क्यों? दरअसल, सावन का रंग हरा माना गया है। ऐसे में इस कलर की एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन सेलेक्शन साबित होगी।

इस साड़ी को आप सीधे बाजार जाकर ऑफलाइन आराम से खरीद सकती हैं। आप चाहें तो किसी भी शॉपिंग साइट से इसे ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकती हैं। सावन के महीने में अच्छे तरीके से कैरी की गई इस साड़ी को देखकर लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे। अच्छी बात यह है कि आप चाहें तो इस साड़ी को पहनकर घर-बाहर कहीं भी जा सकती हैं।

फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क ऑर्गेंजा साड़ी

Floral embroidery Work Saree
Floral embrodery Work Saree (picture credit – meena bazar)

सावन के खास अवसर पर पहनने के लिए फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी भी एक अच्छा ऑप्शन रहेगी। इस साड़ी के बॉर्डर में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क है, जो बेहद खूबसूरत लगता है। इस साड़ी में और स्टाइलिश दिखने के लिए आप इसके साथ पर्ल वर्क ज्वेलरी भी मैच करके पहन सकती हैं।

इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से खूबसूरत डिजाइन और कलर का फ्यूजन क्रिएट कर सकती हैं। इस साड़ी को भी आप बाकी साड़ियों की तरह सीधे मार्केट से ऑफलाइन खरीद सकती हैं या फिर अपनी सुविधा अनुसार किसी शॉपिंग साइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं।

एक कहावत है कि साड़ी का जमाना कभी पुराना नहीं होता। सावन के अवसर पर यह बात विशेष तौर पर लागू होती है। ट्रेडिशनल पहनावे साड़ी को नए अंदाज से कैरी करने पर यह अलग ही लुक देती है। साड़ी का चुनाव करते समय अपने स्किन कलर का ध्यान रखें। ऐसा कलर चुनें जो आपकी त्वचा पर निखरकर सामने आए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...