साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती है रुबीना दिलैक, देखिए तस्वीरें: Rubina Saree Looks
Rubina Saree Looks

रूबीना दिलैक का साड़ी लुक

यहां खूबसूरत साड़ी में रुबीना दिलैक के 8 लुक्स हैं, जिन्हें उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है।

Rubina Saree Looks: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक हैं। रूबीना दिलैक को साड़ी पहनना बेहद पसंद है। ऑन स्क्रीन हो, ऑफ स्क्रीन, रेड कार्पेट या जिम लुक, शक्ति अस्तित्व के एहसास की यह एक्ट्रेस हमेशा अपने स्टाइल सेंस से सबका ध्यान अपनी और खींचती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने एक्सपेरिमेंटल स्टाइल और डिज़ाइनर आउटफिट्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनेत्री को सूट और साड़ी के अलावा एथनिक आउट्फिटस पहनना बेहद अच्छा लगता है। यहां खूबसूरत साड़ी में अभिनेत्री के ८ लुक्स हैं, जिन्हें उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है।

रेड सिक्विन साड़ी

क्रैनब्रेरी और रेड सिक्विन साड़ी में रूबीना दिलैक बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस साड़ी में मैचिंग वी- नेक ब्लाउज़ चार चांद लगा रहे थे। इस आउटफिट को कंप्लीट करने के लिए रूबीना ने गोल्डन झुमके पहने थे। साथ ही अपने लिप्स के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड शेड को चुना था।

पर्पल साड़ी

इस सिंपल लेकिन खूबसूरत पर्पल साड़ी में रूबीना काफी ग्रेसफुल लग रही थी। एक्ट्रेस ने इस साड़ी को व्हाइट स्टोन से जड़े ब्लैक कोर्सेट ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। रूबीना ने इस लुक के लिए मिनिमल मेकअप को चुना था। उन्होंने सिल्वर स्टेटमेंट इयरिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

ब्लैक सिक्विन साड़ी

रूबीना दिलैक सिक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इसे एक स्टेटमेंट रफल टॉप के साथ पेयर किया था। रूबीना ने ब्लैक स्टोन ईयरिंग्स और बोल्ड रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया।

फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी

रूबीना दिलैक इस लाइट वेट फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी में किसी परी से कम नहीं लग रही है। उन्होंने इस साड़ी को नारंगी कलर के ब्रैलैट के साथ पेयर किया है। उन्होंने स्टेटमेंट गोल्ड ईयरिंग्स, ओपन हेयरडू और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

व्हाइट डैफोडिल प्रिंट साड़ी

साड़ियों के लिए रूबीना का प्यार कभी कम नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने व्हाइट डैफोडिल प्रिंट वाली साड़ी को पहना हुआ है। रूबीना ने व्हाइट डैफोडिल प्रिंट वाली साड़ी को व्हाइट टॉप के साथ पेयर किया था। रूबीना गोल्ड चोकर नेकलेस और गोल्डन झुमके में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

प्लीटेड मैरून साड़ी

रूबीना ने खूबसूरत प्लीटेड मैरून साड़ी को वेयर किया हुआ था। इस साड़ी को मेचिंग लीफ ब्लाउज के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने रॉयल लुक के लिए कुंदन नेकलेस और झुमके को चुना। रूबीना की इस लुक में रेड बिंदी चार चांद लगा रहे थे।

ऑफ व्हाइट ऑर्गेंजा साड़ी

रूबीना ऑफ व्हाइट कलर की हैंडपेंटेड और हैंडएम्ब्रॉएडर्ड ऑर्गेंजा साड़ी में स्टनिंग लग रही थी। इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग ब्रैलैट के साथ पेयर किया था। रूबीना ने इस लुक के लिए स्टेटमेंट गोल्ड ईयरिंग्स को चुना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्राउन गोग्लस के साथ कंप्लीट किया था।

व्हाइट एंड रेड ऑर्गेंजा साड़ी

रूबीना सफेद और रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इसे व्हाइट ब्रैलैट के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज्ड इयरिंग्स, पिंक लिपस्टिक,गोल्ड कड़े और रेड क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया था।