दिखना है स्लिम, तो इस तरह से ड्रेप करें ऑर्गेंजा साड़ी: Organza Saree Draping Tips
Organza Saree Draping Tips

स तरह से ड्रेप करें ऑर्गेंजा साड़ी और इन टिप्स को करें फोलो : Organza saree draping tips

साड़ी पहनना बहुत सारी लड़कियों को पसंद होता है लेकिन उन्हें साड़ी पहनने का सही तरीका नहीं पता होता है।

Organza saree Draping Tips: चाहे आप कितने भी वेस्टर्न आउटफिट क्यों ना पहन लें लेकिन जो मजा साड़ी में होता है वह किसी में भी नहीं होता। अधिकतर महिलाएं किसी फेस्टिव सीजन या फिर शादी पार्टी में ट्रेडीशनल आउटफिट में सबसे पहले साड़ी का चुनाव करती है। साड़ी पहनना बहुत सारी लड़कियों को पसंद होता है लेकिन उन्हें साड़ी पहनने का सही तरीका नहीं पता होता है। अगर आप कोई भी ऑर्गेंजा साड़ी पहनते हैं तो सबसे ज्यादा मुश्किल आती है कि उसमें आप मोटी दिखाई देती है क्योंकि वह फूली हुई होती है। लेकिन उसे अगर सही तरीके से बांधा जाए तो आप मोटी नहीं बल्कि पतली नजर आएगी। आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में टिप्स दे रहे हैं कि आप अपनी ऑर्गेंजा साड़ी को किस तरह से पहने।

Also read : साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की खूबसूरती में चार चांद लगाती है उनकी ये ज्वेलरी

प्लेन वी नेक ब्लाउज का करें चुनाव

Organza Saree Draping Tips
V neck blouse

सबसे पहले सही ब्लाउज का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप स्लिम दिखना चाहते हैं तो इसके लिए आप वी नेक ब्लाउज का इस्तेमाल करें क्योंकि अगर आप हैवी ब्लाउज सिलवा लेंगे तो साड़ी का लुक बिल्कुल भी अच्छा नहीं आता है। ऐसे में आप प्लेन कपड़े का वी नेक ब्लाउज का इस्तेमाल करें और इसके साथ साड़ी पहने। इसकी बाजू आपको कैसी रखनी है यह आप अपनी पसंद के हिसाब से रख सकते हैं।

ब्रॉड प्लीट्स का करें इस्तेमाल

Broad pleats

अगर आप ओर्गेंजा साड़ी का चुनाव कर रहे हैं और उसमें छोटी-छोटी प्लेट बनाते हैं तो इससे साड़ी फूली हुई नजर आती है और आप भी मोटे दिखाई देते हैं। आप प्लीट को बड़ा-बड़ा बनाएं। इसमें आप पतले नजर आते हैं। इसके अलावा आप हिप्स के पास भी प्लीट्स ना बनाएं, बल्कि आप उसे प्लेन ही रखें इससे आपकी कमर पतली नजर आती है।

लुक के हिसाब से एक्सेसरीज का करें चुनाव

accessorize accordingly
accessorize accordingly

साड़ी का लुक खूबसूरत बनाने के लिए उस पर ज्वेलरी भी उसी हिसाब से स्टाइल करनी जरूरी होती है तभी आपकी साड़ी स्टाइलिश नजर आती है। जितना हो सके आप साड़ी के लिए मिनिमल ज्वेलरी का इस्तेमाल करें। जैसे कि नेकलेस सेट और इयररिंग्स ही पहने। यह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आप चाहे तो इसके साथ बैंगल्स और रिंग भी पहन सकते हैं वह भी खूबसूरत लगती है। इस तरह से अगर आप अपना लुक ट्राई करेंगे तो वह दिखने में खूबसूरत लगेगा और कुछ नया ट्राई करने का भी आपको मौका मिल जाएगा।

हैंडबैग का करें इस्तेमाल

Use handbags
Use handbags

अगर आप चाहे तो सिंपल और क्यूट सा या फिर छोटा सा हैंडबैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आप वह अपनी कलाई में कैरी करते हैं तो वह दिखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है और साड़ी के साथ काफी स्टाइलिश नजर आता है।

ज्यादा हिल्स पहनना करें अवॉइड

Avoid high heels

खूबसूरत लुक पाने के लिए आप बिल्कुल फ्लैट नहीं और ज्यादा हिल्स भी नहीं इस्तेमाल करें। इसकी वजह आप हल्की हिल्स पहने वह दिखने में काफी खूबसूरत लगती है और इससे साड़ी का लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश लगता है।

इन बातों को ध्यान में रखकर अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी पहनते हैं तो वह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है और साड़ी का लुक भी उभर कर नजर आता है। इसी के साथ आप मोटे नहीं दिखाई देंगे बल्कि आप पतले और खूबसूरत नजर आएंगे।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...