शादी में ये साड़ियां पहनें दुल्हन की ब्राइडमैड्स,लुक्स में लग जाएंगे चार चांद: Stylish Saree Look
Stylish Saree Look

Stylish Saree: खूबसूरत दिखना हर लड़की की पहली प्रायोरिटी होती है। हर मौके पर वो यही कोशिश करती है कि उसका लुक बाकी लोगों से अलग और सुंदर नजर आए। वैसे तो लड़कियों के लिए मार्केट में एक से बढ़कर एक आउटफिट आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन जो लुक उन्हें साड़ी में मिलता है वो किसी और आउटफिट में मिल पाना नामुमकिन है। वहीं जब शादी सहेली की होती है और आपको उसकी ब्राइडमेड का किरदार निभाना हैं तो आज हम आपको कुछ शानदार साड़ी डिजाइंस के बारे में बताते हैं जो आपको बहुत ही खूबसूरत लुक देने वाली है।

नेट लाइट वेट साड़ी

saree

शादी के फंक्शन में आप नेट की लाइट वेट साड़ी पहन सकते हैं। इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से रंगों का चुनाव कर सकते हैं। इसमें ग्रे, ऑरेंज, व्हाइट, ब्लैक जैसे रंगों का चुनाव करना बहुत अच्छा रहेगा। इस तरह के रंग आप डार्क मेकअप के साथ पहन सकती हैं।

स्ट्रेपी ब्लाउज साड़ी

स्लिम ट्रिम लड़कियों के हिसाब स्ट्रेपी ब्लाउज साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है। किसी भी फंक्शन के दौरान परफेक्ट लुक के लिए ये ब्लाउज कॉम्बिनेशन बिलकुल परफेक्ट है। इसमें आप अपने हिसाब से रंगों का चयन कर सकती हैं।

मॉडर्न लुक साड़ी

SAREE

आप अपनी फ्रेंड की शादी मॉडर्न लुक साड़ी का चुनाव भी कर सकती हैं। दिया मिर्जा ने जिस तरह से लाइम शेड की साड़ी पहनी हुई है, वही लुक आप भी ट्राई कर सकती है। इसमें ओपन हेयर और लाइट मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा।

मेटैलिक टिश्यू ओर्गेंजा साड़ी

SAREE

अगर आप शादी में परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो ये साड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी। ये एक ऐसा पैटर्न है जो आपको ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न लुक भी देता है। इस यूनिक लुक के साथ हाई बन हेयर स्टाइल बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।

ऑल टाइम फेमस बनारसी साड़ी

SAREE

बनारसी साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हमेशा ही ट्रेंड में बना रहता है। सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए ये साड़ी बिलकुल परफेक्ट है। सिल्क ब्लाउज के साथ आप इसमें हाई बन हेयर डू से एक परफेक्ट साड़ी लुक पा सकती हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...