Nayanthara Looks: नयनतारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं, जो हमेशा ही अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें साउथ सिनेमा की ट्रेडिशनल क्वीन कहा जाता है। उनकी वार्डरोब में एक से बढ़कर एक साड़ियों का कलेक्शन है। दूसरी तरफ यह भी देखने में आता है कि वह जब भी साड़ी पहनती है उसके साथ शानदार ज्वेलरी भी कैरी करती हैं उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। चलिए आज हम आपको उनके कुछ लुक्स के बारे में बताते हैं।
ओर्गेंजा साड़ी
हरे रंग की इस खूबसूरत ओर्गेंजा साड़ी में एक्ट्रेस किसी प्रिंसेस की तरह नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एंब्रॉयड ज्वेलरी पहनी है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। उन्होंने प्रिंसेस नेकलेस, लेयर नेकलेस, इयररिंग और बेंगल भी पहना हुआ है।
पिंक लहंगा
नयनतारा किसी भी आउटफिट को पहनते समय कभी भी अपना चार्म नहीं खोती हैं। अपने इस पिंक कलर के लहंगे में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग नेकलेस, इयररिंग, मांग टीका और बैंगल्स पहने हैं जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। उनका रोजी मेकअप लुक को कंप्लीट कर रहा है।
कांजीवरम साड़ी
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने क्लासी लैंड शेड की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने मरून कंट्रास्ट ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने हेवी गोल्डन ज्वेलरी कैरी की है जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है।
बनारसी साड़ी
हरे रंग की इस बनारसी साड़ी में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। के साथ उन्होंने गोल्ड टेंपल ज्वेलरी पहनी है जो लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। बालों में लगाया गया गजरा और मिनिमम मेकअप कमाल का है।
येलो साड़ी
अपन बिल्कुल सिंपल येलो कलर की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव ब्लाउज पहना हुआ है। इसपर लाल रंग की बॉर्डर दी हुई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं पहना है लेकिन माथे पर लगी बिंदी और खूबसूरत स्माइल इसे परफेक्ट बना रही है।