Floral Saree
Floral Saree

Floral Saree: आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड हसीनाओं से मिलवा रहे हैं जिन्होंने फ्लोरल साड़ी से लेकर मल्टीकलर साड़ी तक खूब एक्सपेरिमेंट करके अपने लुक को हॉट बनाया है। आइए एक नजर डालें, इन हसीनाओं के हॉट लुक पर-

सामंथा अक्किनेनी

साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को रॉ मैंगो की खूबसूरत रेड ‘गुलबाना प्रिंटेड ऑर्गेना साड़ी में देखा जा सकता है। इस रेड और पिंक कलर की इस साड़ी को सामंथा ने स्लीवलेस डीप नेकलाइन सेल्फ प्रिंटेड ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

Floral Saree
Samantha Akkineni

कीर्ति कुल्हारी

Floral Saree
Kirti Kulhari

हू वेयर व्हाट व्हेन द्वारा स्टाइल की गई मल्टी नियॉन कलरफुल साड़ी को पहन कीर्ति कुल्हारी सबको चौंका रही हैं। ये साड़ी इंजिरी कलेक्शन की है। इस साड़ी का असल कलर लाइट यैलो और पीच रेड है।

सारा अली खान

Floral Saree
Sara Ali Khan

सारा हमेशा बेस्पोक साड़ियों में नजर आती हैं। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा ने मजेदार टैगलाइन और 54 यूनिक ट्रक आर्ट प्रिंटेड मोटिफ के साथ एक कस्टम मेड पिंक प्रिंट साड़ी पहनी है।

जाह्नवी कपूर

Floral Saree
Jhanvi Kapoor

मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन की खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट ग्रीन साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नïवी कपूर बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा

Floral Saree
Priyanka Chopra

सब्यसाची डिजाइनर कलेक्शन की ब्लैक साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद सुंदर लग रही हैं। एक ऑर्गेन्जा ड्रेप, सिक्स यार्ड स्टेपल साड़ी को कोरल, येलो और ब्लश पिंक शेड्स के साथ रोमांटिक ब्लूम्स पैर्टन दिया गया है।

माधुरी दीक्षित

Floral Saree
Madhuri Dixit

अमी पटेल द्वारा डिजाइन किए गए माधुरी दीक्षित के इस लुक ने सबको पीछे छोड़ दिया है। धक-धक गर्ल ने बेज और ब्लैक रंग में रिफ्रैशिंग प्रिंट वाली साड़ी पहनी है।

दीपिका पादुकोण

Floral Saree
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण मल्टीकलर प्रिंटेड शिफॉन साड़ी पहने पार्टीवियर लुक में नजर आ रही हैं। सब्यसाची कलेक्शन की इस साड़ी को सेक्विन एम्बेलिशमेंट और सेक्विन लेस बॉर्डर के साथ मल्टीकलर एचडी प्रिंट के साथ तैयार किया गया है।

सामंथा अक्किनेनी

Floral Saree
Samantha Akkineni

पिचिका की इस कस्टम हैंड पेंटेड, डल रोज ऑर्गेना साड़ी में सामंथा बहुत अट्रैक्टिव लग रही हैं। फ्लोरल गोल्ड स्टड्स के साथ एक्सेसराइज्ड हाल्टर स्ट्रैप ब्लाउज इस लुक में चार-चांद लगा रहा है।

कृति सेनन

Floral Saree
Kriti Sanon

कृति सेनन सब्यसाची डिजाइनर के कलेक्शन की डिजिटल प्रिंट और एंब्रॉयडरी वर्क के साथ प्रीमियम जॉर्जेट फैब्रिक साड़ी में कहर ढा रही हैं।

कैटरीना कैफ

Floral Saree
Katrina Kaif

मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे की नौ गज लंबी रेड साड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को आकर्षक लुक दे रही है। ये प्रिंटेड रेड साड़ी असल में अनीता डोंगरे के हरीशा साड़ी कलेक्शन में से एक है। इस साड़ी को रणथंभौर के मैजिकल फॉरेस्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

पूजा हेगड़े

Floral Saree
Pooja Hagde

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अर्पिता मेहता द्वारा तैयार की गई पीली रफल साड़ी में कहर ढा रही हैं। दिखने में सिंपल इस प्री-ड्रेप्ड साड़ी में सफेद रंग में आम के पत्तों का डिजाइन बनाया गया है।

माधुरी दीक्षित

Floral Saree
Madhuri Dixit

डांसिंग दिवा माधुरी दीक्षित नेने ऑफ व्हाइट कलर फ्लोरल प्रिंट सिल्क साड़ी में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। सिल्वर जरी पत्ता के साथ लिनन सिल्क, डिजिटल प्रिंट और लेस बॉर्डर इस साड़ी की खासियत है।

रानी मुखर्जी

Floral Saree
Rani Mukherjee

खूबसूरत रानी मुखर्जी इस ग्रीन फ्लोरल साड़ी में बेहद हसीन लग रही हैं। डिजाइनर मसाबा गुप्ता कलेक्शन की यह साड़ी बॉटल ग्रीन बेस में रेड फ्लावर्स के साथ एक ट्रेंडी लुक दे रही है।

Leave a comment