सिर्फ़ भगवान पर चढ़ाने के लिए ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत काम की है हरी दूब
क्या आप जानते हैं पूजा के लिए काम आने वाली दूब हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है? यह शुगर कंट्रोल से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
Hari Doob Benefits: दूर्वा यानी हरी दूब या घास को कई पूजा-अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है। ख़ासतौर, पर भगवान गणेश की आराधना के लिए इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं पूजा के लिए काम आने वाली दूब हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन सी, पोटेशियम, प्रोटीन, एसिटिक एसिड होते हैं। इसके अलावा इसमें इस तरह के रसायन होते हैं जिनमें औषधीय गुण होते हैं। इसलिए यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह शुगर कंट्रोल से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। जानते हैं हरी दूब को सेवन करने के फ़ायदे-
Also read: बरसात के मौसम में इन 4 सब्जियों से करें पूरी तरह परहेज़ साथ ही जाने इसकी वजह
डायबिटीज में फ़ायदेमंद

डायबिटीज के मरीज़ों के लिए हरी दूब रामबाण औषधि है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक इफ़ेक्ट होता है, जो ब्लड शुिागर लेवल को नियंत्रित रखता है। अगर सुबह ख़ाली पेट हरी दूब और कड़वी नीम के जूस को मिलाकर पीने से डायबिटीज को दूर रखने में मदद मिलती है।
त्वचा के लिए फ़ायदेमंद
इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। त्वचा संबंधी रोगों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, घावों और फंगल संक्रमण के इलाज के लिए फायदेमंद है। इसमें जलनरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो त्वचा पर चकत्ते, एक्जिमा, खुजली को दूर करता है। फंगल संक्रमण होने पर हल्दी के साथ दूर्वा का रस लगाएं। यह हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को बचाता है। इसके जूस का नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा में चमक आती है और उम्र के साथ आने वाली झुर्रियाँ भी दिखायी नहीं देती हैं।
इम्युनिटी बूस्टर
हरी दूब में सिनोडोन डेक्टाइलोन उपस्थित होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करते है। इसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी अच्छी बनी रहती है। इससे मौसमी बीमारियों का शरीर पर जल्दी असर नहीं होता है। इसके जूस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।

एनीमिया में असरदायक
दूर्वा के जूस को हरा खून भी कहा जाता रोजाना इसका सेवन करने से एनीमिया से छुटकारा मिल सकता है। यह शरीर में जाकर लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करती है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। यह खून को साफ करने काम भी करता है।

पीरियड नियमित करता है
अगर आपका पीरियड समय पर नहीं आता है। तो दूर्वा जूस का सेवन आपके लिये बहुत फ़ायदेमंद है। यह मासिक धर्म चक्र को नियमित करने, भारी रक्तस्राव को नियंत्रित करने और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम को ठीक करने के लिए एक प्रभावशाली औषधि का काम करता है।

पेट के लिए फ़ायदेमंद
इसके जूस का खाली पेट सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इससे पेट से संबंधित समस्याएँ क़ब्ज़, बाबासीर आदि दूर करने में मदद मिलती है।

तो, आप भी स्वस्थ रहने के लिए हरी दूब का सेवन ज़रूर करें।
