बारिश में सब्जियां भी बनती हैं पेट दर्द की वजह
बारिश के मौसम में इन्फेक्शन होने का डर बना ही रहता है। बहुत सी ऐसी सब्जियां और फल हैं जिन्हें बारिश के मौसम में बिलकुल नहीं खाना चाहिए
Vegetables to Avoid in Monsoon: बारिश के सुहावने मौसम में सब कुछ बड़ा ही सुन्दर दिखाई देता है। सब्जियां और फल बहुत सुन्दर दिखाई देते हैं। मन चाहता है सभी सब्जियां अच्छा तड़का और मसाला भून कर बनाओ और मज़े से खाओ। लेकिन मसालेदार खाना खाने से बारिश के मौसम में इन्फेक्शन होने का डर बना ही रहता है। बहुत सी ऐसी सब्जियां और फल हैं जिन्हें बारिश के मौसम में बिलकुल नहीं खाना चाहिए। इनके अंदर ना जाने कितने ही बैक्टीरिया पनप रहे होते हैं। इस मौसम में ऐसी सब्जियां अपने अंदर काफी नमी सोख लेती हैं।
आइये जानते हैं कौन कौन सी सब्जियां बारिश में नहीं खानी चाहिए।
Also read: बारिश के मौसम में अचार का कैसे रखें ख्याल, ज़रूरी टिप्स
बैगन

बैगन का भरता और भरवा बैगन का नाम सुनते ही इसे खाने का मन होने लगता है। बैगन खाने से बारिश के मौसम में शरीर में खुजली आदि की समस्या हो सकती है। बारिश में बैंगन खाने से पेट दर्द, गैस बनना, और उल्टी जैसी दिक्कते हो सकती हैं। बैगन बारिश में हमारे इम्यून सिस्टम को काफी कमजोर कर देता है। बारिश के मौसम में बैगन में कीड़े पड़ जाते हैं। इस तरह की सब्जी खा कर शरीर को फायदे की जगह ना जाने कितने ही नुक्सान होंगे। ब्लड प्रेशर की समस्या से ले कर शरीर में लाल चक्कते पड़ जाना भी इसके आम लक्षणों में आता है।
फूलगोभी

बारिश के मौसम के चलते फूलगोभी जैसी स्वादिष्ट सब्जी से आपको जरूर परहेज करना चाहिए। इस मौसम में फूलगोभी के अंदर फंगस लगने लगता है। फूलगोभी के अंदर छोटे छोटे कीड़े पनपने लगते हैं और उसी में अपना घर बना लेते हैं। फूलगोभी में पाया जाने वाला ग्लूकोसाइनोलेट्स बारिश के मौसम में तेज़ी से पेट के अंदर गैस बनता है जिसकी वजह से कब्ज का सामना करना पड़ता है। कई बार इसे खा कर उल्टी और पेट दर्द जैसी परेशानी भी होने लगती है।
पालक

बरसात में हरी सब्जियां बिलकुल नहीं खानी चाहिए। इस मौसम में इन्फेक्शन होने के चांस आम मौसम के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा होते हैं। इस मौसम में नमी बहुत ज्यादा होने की वजह से फंगल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन जल्दी ही हर हरी पत्तेदार सब्जी पर अपनी पकड़ बना लेता है। कई बार तो इन हरे भरे सुन्दर दिखाई देने वाले पत्तों पर न अजाने कितने ही जीवाणु जमे हुए होते हैं जो हमें इतनी आसानी से दिखाई नहीं देते हैं। इन्हें खा कर हमारे पेट को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
खीरा

सलाद के रूप में खाया जाने वाला खीरा भी आपको गंभीर पेट की बीमारियां दे सकता है। अगर आप भी खीरा खाने के शौक़ीन हैं, तो बारुश के मौसम में अपने इस शौक पर रोक लगा दें। खीरा अपने आप में काफी पानी लिए रहता है। बारिश के नमी भरे मौसम में खीरा नमी की वजह से फूलने लगता है। इसके छिलकों का पोषक तत्त्व ख़राब हो कर इसे फंगस युक्त बना देता है। अच्छे पानी के साथ इसमें फंगस की नमी भी जुड़ जाती है। इसी नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और ये खीरा खाने से अपच, दस्त उल्टी आदि की शिकायत हो सकती है। इसके परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं।
