हम्प्टा पास की ख़ास बात
इस जगह पर हर मौसम में जाया जा सकता है। लोग अपनी रुचियों के अनुसार मौसम को चुनते हैं। इस ट्रेक पर आपको मनाली की जीवंत घाटी से लेकर चंद्र ताल की लहरों तक का दीदार होता है।
Hampta Pass Trek: हम्प्टा पास हमारे देश से सबसे प्रमुख ट्रेक में गिना जाता है। यह मनाली घाटी से लेकर लाहौल और स्पीति तक फैला हुआ है। इस ट्रेक के दौरान गुज़रते हुए आपको हर तरह का नज़ारा देखने को मिलेगा। इस ट्रेक पर सैलानियों के लिए देखने और अनुभव करने के लिए काफी कुछ है। इस जगह पर हर मौसम में जाया जा सकता है। लोग अपनी रुचियों के अनुसार मौसम को चुनते हैं। इस ट्रेक पर आपको मनाली की जीवंत घाटी से लेकर चंद्र ताल की लहरों तक का दीदार होता है। इस जगह पर आपको नदियों की कलकल, निर्झर बहते झरने, धुंध से भरी ख़ूबसूरत पहाड़ियाँ, घने जंगल और हरे-भरे घास के मैदान देखने को मिलेंगे। आइए देखते हैं हम्प्टा पास ट्रेक में घूमने लायक जगहें कौन कौन सी हैं।
Also read: Travel : मनाली घूमने की बना रहे हैं प्लानिंग, तो इन 7 मंदिरों के करें दर्शन
चंद्रताल झील

चंद्रताल झील हमारे देश के प्रमुख झीलों में से एक है। यह झील स्पिती घाटी घूमने आने वाले सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह में आती है। इसकी सबसे बड़ी खाशियत यह है कि यह दिन भर अपना रंग बदलती रहती है। जिसकी वजह से हर तरह के पर्यटकों और ट्रेकर्स को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के ख़ूबसूरत नज़ारों और मौसम का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मनाली

मनाली को देश के सबसे ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आते हैं और इस खूबसूरत घाटी, यहाँ पर मौजूद बर्फ से ढके पहाड़ और निर्झर बहती व्यास नदी के नज़ारों को देखना पसंद करते हैं। इस खूबसूरत पहाड़ी शहर में आपको तरह तरह के कैफ़े, पर्यटन स्थल और समृद्ध संस्कृति देखने को मिलती है। इस जगह पर साहसिक पर्यटन का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है।
लाहौल

लाहौल को अपने लुभावने पर्वतीय दृश्यों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको कई सारे ख़ूबसूरत और राजसी ग्लेशियर देखने को मिलते हैं। इस जगह पर आपको समृद्ध बौद्ध संस्कृति का भी दीदार होगा। इस जगह पर देश भर से लोग बाइकिंग के लिए आते हैं। लाहौल में एक तरफ लेह के शुष्क पठार हैं तो दूसरी कुल्लू के हरे-भरे घास के ख़ूबसूरत मैदान। इस जगह पर आकार आपको पर्यटन का अनोखा अनुभव होगा।
पहुँचने के लिए कैसे करें

हम्प्टा पास ट्रेक मनाली से शुरू होता है जोकि एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसलिए दुनिया भर से ट्रेकर इस ख़ूबसूरत जगह पर पहुंचते हैं। इस जगह से आपका ट्रैवल गाइड आपको आगे के लिए तैयार करता है। यदि आप दिल्ली से आते हैं तो कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पूरे दिन बसें उपलब्ध रहती हैं। दिल्ली या आस-पास के इलाकों से आने वाले ज़्यादातर सैलानी बस से आते हैं। नज़दीकी रेल्वे स्टेशन पठानकोट है। आप चंडीगढ़ के लिए भी ट्रेन ले सकते हैं। इन दोनों ही जगहों से आपको मनाली के लिए कब मिल जाती है जो आपको पांच घंटे में आपके गंतव्य पर छोड़ देगी। इस जगह पर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो आपको चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुँचना होगा।
