Best Trek India
Best Trek India

ट्रेकिंग की सबसे ख़ास बात

यह जगहें ना सिर्फ़ आपको ट्रेकिंग का आनंद देंगी आप इन जगहों के इतिहास और भूगोल के बारे में भी बहुत अच्छी तरह से जान पायेंगे।

Best Trek India: कुछ सालों में ट्रेकिंग और हाइकिंग के प्रति युवाओं का क्रेज़ बढ़ा है, जिसकी वजह से नई नई जगहों पर जाने और उनको एक्सप्लोर करने की चाह भी लोगों के अंदर बढ़ी है। यदि आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेक पर जाने का विचार बना रहे हैं तो आपको इन तमाम जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए। यह जगहें ना सिर्फ़ आपको ट्रेकिंग का आनंद देंगी आप इन जगहों के इतिहास और भूगोल के बारे में भी बहुत अच्छी तरह से जान पायेंगे। इन जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता को अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर पायेंगे। यहाँ के लोगों और जीवंत स्थानीय संस्कृतियों से रूबरू हो पाएँगे। आइए बात करते हैं कुछ ऐसे ही ट्रेक की। 

Best Trek India
Kedarkantha Peak Trek

केदारकांठा उत्तराखंड में स्थित एक जगह है जिसे लोग एक विंटर तरीक के तौर पर जानते हैं। इस 20 किमी के तरीक को करने के लिए आपको छह दिन चाहिए होता है। इस ट्रेक के दौरान आपको बर्फ से ढके पहाड़ और कई तरह के आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिलते हैं। इस ट्रेक में आप खूबसूरत जंगल और बर्फीली पगडंडियाँ से होकर गुज़रते हैं और आपका दीदार हरे-भरे घास के मैदान मैदानों से होता है। यह संकरी गांव से शुरू होता है और नए व अनुभवी दोनों तरह के यात्रियों के लिए उपयुक्त है। 

Harishchandragad Trek
Harishchandragad Trek

हरिश्चंद्रगढ़ यह प्राकृतिक रूप से सुंदर और एक लोकप्रिय जगह है। यह लोगों के बीच ट्रेकिंग और साहसिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। 6 किमी लम्बे इस ट्रेक पर आप रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और घाटी पार करने का अनुभव एक ही बार में कर सकते हैं। जिसकी वजह से इस जगह पर साहसिक रुचि रखने और उत्साही लोगों की यह पहली पसंद मानी जाती है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। 

Rajmachi Fort Trek
Rajmachi Fort Trek

राजमाची किला ट्रेक सह्याद्री पर्वत के अंतर्गत आने वाला एक बहुत ही सुंदर ट्रेक है। राजमाची किला इतिहास के सबसे प्राचीन किलों में आता है। यह एतिहासिक क़िला अपनी एक बहुत ही ख़ूबसूरत और अलहदा पहचान रखता है। यह प्राकृतिक रूप से काफ़ी समृद्ध है। यह 16 किमी का लम्बा ट्रेक कई ख़ूबसूरत रास्तों से होकर जाता है। यह हरी-भरी घाटियों, झरनों और शानदार वनस्पतियों से घिरा हुआ है। 

बुरान घाटी ट्रेक एक लोकप्रिय ट्रेक के रूप में जाना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश के कोने कोने से घुमक्कड़ आकर इस पर ट्रेकिंग करने की चाह रखते हैं। यह ट्रेक उन लोगों के लिए बहुत ही रोमांचक साबित होता है होता है जो साहसिक गतिविधियों को करना पसंद करते हैं। यह प्रकृति के बीच स्थित बहुत ही शानदार रास्तों से होकर गुज़रता है। इस ट्रेक पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग कर सकते हैं। 

दूधपथिरी गांव से होकर जाने वाला दूधपथरी तोसामैदान झील ट्रेक एक बहुत ही ख़ूबसूरत ट्रेक है। इस ट्रेक पर कई तरह की प्राकृतिक ख़ूबसूरती देखने को मिलती है। जिसकी वजह से देश भर से लोग इस जगह पर आते हैं। ट्रेक के आने वाले रास्ते में चार घाटियां, नौ अल्पाइन झील, जंगलों, घास के मैदानों और नदियों से होकर ले जाती है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग के साथ कैम्पिंग भी कर सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...