पहाड़ों में बसा हिमाचल प्रदेश का इजराइल चालाल गांव, एक बार घूम कर आएं: Chalal Village Tour
Chalal Village Tour

चालाल गांव की ख़ास बात

इस जगह पर आकर बर्फ से ढ़के ख़ूबसूरत पहाड़ों और देवदार के पेड़ों को देखकर ख़ुश हो जाते हैं। इस जगह पर देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी आते हैं। जिसमें सबसे ज़्यादा संख्या इजराइल के लोगों की होती है

Chalal Village Tour: हिमालय की घाटी में स्थित चालाल गांव को अपनी स्थानीयता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस पर्यटक गांव में देश भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर आकर बर्फ से ढँके ख़ूबसूरत पहाड़ों और देवदार के पेड़ों को देखकर ख़ुश हो जाते हैं। इस जगह पर देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी आते हैं। जिसमें सबसे ज़्यादा संख्या इजराइल के लोगों की होती है इसीलिए इस गांव को “हिमाचल प्रदेश का इजराइल” भी कहा जाता है। यह कसोल से महज़ 30 मिनट की दूरी पर स्थित है। जहां पैदल ट्रेक करके बहुत ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस गांव में आपको पहाड़ी गांव का देहाती आकर्षण देखने को मिलेगा।

Also read: Travel: ये हैं हिमाचल प्रदेश के 7 सबसे खूबसूरत मंदिर

Chalal Village Tour
Trekking and Hiking

पार्वती घाटी को अपनी रहस्यमय ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर देश के कोने कोने से सैलानी आते और इस घाटी को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। ऐसे में चालाल गांव उन्हें एक ट्रेकिंग और हाइकिंग का एक अच्छा विकल्प देता है। कसोल से यह चालाल गांव तक का तीन किमी का रास्ता काफ़ी आसान मगर ख़ूबसूरत है। इस दौरान पार्वती नदी पर बने पुल को भी पार करना होता है जो नए लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकते है। रास्ते में लड़के के बने कई गेस्ट हाउस आदि भी दिखाई देते हैं।

Camping
Camping at Chalal

ट्रेकिंग के साथ चालाल नदी कैम्पिंग के लिए भी एक आदर्श और प्रसिद्ध स्थान मानी जाती है। इस जगह पर कई कैम्पग्राउंड बनाए गए हैं। इस जगह पर रहकर आप प्रकृति के कई सारे दृश्यों का आनंद ले सकते है। खुले आसमान के नीचे बैठकर में तारों भरी रात का आनंद ले सकते हैं। आप अपने कैम्प में होते हुए भी इस जगह के मौसम और पार्वती नदी की कलकल की आवाज़ सुन सकते हैं।

Bonfire Nights
Bonfire Nights

कैंपिंग और ट्रेकिंग के बाद चालाल गांव का सबसे बड़ा आकर्षण बोनफायर होता है। यही वजह है कि इस जगह पर बोनफायर नाइट्स का बहुत ही ज़्यादा क्रेज़ है। इस जगह पर लगभग हर कैम्प में यह होती है जहां पर आप आग के किनारे पर बैठकर अपना पसंदीदा संगीत सुनने के साथ, रात भर सितारों को देख सकते हैं। प्रकृति के बीच अपने होने को महसूस कर सकते हैं। 

Nature Walk
Nature Walk

चालाल गांव में आने का मतलब ही है कि प्रकृति के साथ जुड़ाव। इस जगह पर आकर आप आसपास की जगहों और वन क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान आपको प्रकृति के अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं। तरह तरह के जीव जंतु और पेड़ पौधे दिखाई देते हैं। इस जगह पर घूमते हुए आप पार्वती नदी की आवाज़ के अलावा, पक्षियों की चहचहाहट भी सुन सकते हैं।

Best Time to Visit
Best Time to Visit

चालाल गांव जाने के लिए वैसे तो कभी भी जाया जा सकता है। लेकिन यात्रा का सबसे ज़्यादा मज़ा और रोमांच आपको अप्रैल और जून के महीने में आएगा। इस दौरान गर्मी का मौसम होता है और सर्द और बर्फ़ दोनो ही हट जाती है। ऐसे में सैलानी खुलकर इस जगह और मौसम को एंजॉय कर पाते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...