Aloe vera for Beauty: चमकती-दमकती त्वचा के लिए ज़रूरी है कि आप अपनी स्किन पर ऐसे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो आपके लिए सुरक्षित हों।
आपकी स्किन के लिए सही मॉश्चराइजर होना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में एलोवेरा कोमल त्वचा के साथ-साथ जलन, लालिमा और सूर्य से संबंधित त्वचा की अन्य समस्याओं को कम करके त्वचा को तरोताज़ा करता है। इसके अलावा और भी कई सारे ऐसे गुण हैं, जिससे आपकी त्वचा खिलखिला उठेगी। इसका लाइट क्रीमी टेक्सचर अपनी कई खूबियों के साथ आपकी त्वचा पर 6 तरीके से काम करता है।
Also read: बॉडी लोशन से पाएं कोमल व नरम त्वचा
बेहतरीन मॉश्चराइजर
यूं तो एलोवेरा अपनी कई खूबियों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन स्किन संबंधी समस्याओं के लिए तो यह रामबाण हैं। ये एक परफेक्ट मॉश्चराइजर है और स्किन को हील करके सूदिंग देता है। ड्राईनेस हटाने में भी यह काफी मददगार है।
सूदिंग स्किन
ये बहुत ही सूदिंग है, खासकर सूर्य से प्रभावित हिस्सों पर। इसके अलावा अगर आपकी स्किन में थोड़ी एलर्जी की समस्या है तो उसके लिए भी यह काफी कारगर है।
त्वचा होगी गोरी
अगर आप कोई भी लोशन या क्रीम इस्तेमाल करती हैं तो आप ये जरूर सोचती होंगी कि उसमें फेयरनेस वाले गुण भी जरूर हों। ये आपकी स्किन को दिन-ब-दिन फेयर करता है। साथ ही त्वचा के रंग को भी एकसार करता है।
एंटीएजिंग के गुणों से भरपूर
यह उम्र के साथ बढ़ने वाली त्वचा कोशिकाओं को पुनर्निमित करता है, जिसकी वजह से आप अपनी त्वचा में
एक जबर्दस्त बदलाव महसूस कर सकती हैं। जैसे आंखों के नीचे की फाइन लाइंस, झुर्रियां वगैरह।
स्किन को बचाए प्रदूषण से
आज के प्रदूषण भरे वातावरण में स्किन संबंधी कई तरह की परेशानियां पैदा होती ही रहती हैं। ऐसे में जॉय में मौजूद परफेक्ट ऑयल बैलेंस त्वचा को नुकसान पहंचाने वाली गंदगी, धूल और प्रदूषण को रोकता है।
यूवी-प्रोटेक्शन
सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क में रहने से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ यह त्वचा को यूवी किरणों की वजह से हुए और भी कई नुकसानों को ठीक करने में मददगार है।
