आउटडोर एक्टिविटी के अनुसार चुनें सनग्लासेस: Sunglass Tips
Sunglass Tips

Sunglass Tips: सनग्लासेस केवल फैशन एक्सेसरीज़ नहीं होते, बल्कि यह आंखों को तेज़ धूप से भी बचाते हैं। इनका इस्तेमाल ज़रूरी होता है। अलग-अलग एक्टिविटीज़ के लिए अलग-अलग सनग्लासेस के बारे में जानिए-

Also read: पानी में छिपी है स्वस्थ जिंदगानी

पूल या बीच पर यूवी सुरक्षित ग्लासेज सबसे ज़रूरी होते हैं। पानी के पास धूप से आपका संपर्क और भी बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे सनग्लासेस का चुनाव करें, जिसमें प्लास्टिक और हल्के वज़न का मेटल हो। इस तरह के डिजाइन ना केवल लंबे समय तक चलते हैं, बल्कि यह पहनने में भी बहुत आरामदायक होते हैं। अगर आप प्राकृतिक लुक रखना चाहते हैं तो नीले-हरे रंग के ग्लासेज लें, जो रंगों को समान तरीके से ट्रांसमिट करने के साथ-साथ ग्लेयर को भी कम करें।

Sunglass Tips
outdoor sports

आउटडोर स्पोर्ट्स के लिए सनग्लासेस चुनने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, जो स्पोर्ट्स के दौरान होने वाले प्रभावों को सहन कर सकें। इसके साथ-साथ इन सनग्लासेस में यूवी प्रोटेक्शन भी होती हैं, जो आपको इन हानिकारक किरणों से बचाकर रखती है।

Military/Shooting Glasses
Military/Shooting Glasses

मिलिट्री के लोगों को ऐसे सनग्लासेस पहनने चाहिए जिनसे उनकी नजर पैनी हो सके। हाई-ग्रेड बैलिस्टिक ग्लासेस बहुत मज़बूत होते हैं, जो ऐसी एक्टिविटीज़ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनकी कर्वड प्रोफाइल नज़र को तेज़ करती है और आंखों को मिट्टी और गंदगी से बचाकर रखती है। शूटिंग ग्लासेज में शैटरप्रूफ पॉलीकार्बोनेट लेंसेस होते हैं, जो बहुत साफ होते हैं और अक्सर लाल, पीले या नारंगी रंग के होते हैं। ये रंग शूटिंग टारगेट को भेदने में मदद करते हैं।

water sports
water sports

वॉटर स्पोर्ट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लासेस बहुत हल्के होते हैं और उनकी क्लैरिटी भी आम ग्लासेस के मुकाबले ज्यादा होती है। इन ग्लासेस में रबर जैसा ना फिसलने वाला मटेरियल इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ग्लासेस आंखों पर टिके रहते हैं। एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील व टाइटेनियम जैसे मटेरियल पर बहुत जल्दी जंग लग जाती है। इन ग्लासेस की चेहरे पर इतनी अधिक कवरेज होती है कि इनसे हमारी आंखें पानी, हवा और यूवी किरणों से बचती हैं।

swimming
swimming

स्विमिंग ऌग्लासेस में पहले से ही ऐसे लेंसेस लगे होते हैं, जो पानी के नीचेे यूवी किरणों से आपकी आंखों को बचाकर रखते हैं। स्विमिंग ग्लासेस भी बहुत टाइट फिट होते हैं और इनकी कवरेज भी बहुत ज्यादा होती है, ताकि पानी आंखों के अंदर ना जा सके। आप चाहें तो अपनी आंखों के नंबर के अनुसार भी यह ग्लासेस बनवा सकते हैं।

cycling
cycling

साइकिलिंग करते समय यह बहुत ज़रूरी होता है कि आपको रास्ता साफ नज़र आए। पहाड़ों और सड़कों पर साइकिलिंग करते समय स्पीड इतनी तेज़ होती है कि सही ग्लासेज होना बहुत ज़रूरी होता है। बड़े साइज़ के फ्रेम्स आंखों को हवा, मिट्टी और धूप से बचाते हैं और ग्लेयर को भी कम करते हैं। अगर आपके ऐसे फ्रेम्स ऐसे हैं, जिनमें लेंस बदले जा सकते हैं, उन्हें आप हर मौसम के अनुसार अलग-अलग रंग के लेंस बदलकर पहन सकते हैं, ताकि आपको हर मौसम में सही तरह से रास्ता नज़र आए।

hiking
hiking

ट्रैकिंग के समय हैकर्स की आंखों में बहुत धूप पड़ती है। ऐसे में यह बहुत ज़रूरी है कि इनके ग्लासेस में यूवी सुरक्षा हो। ऐसी स्थिति में गहरे रंग के लेंस ठीक रहेंगे, लेकिन अगर आप कहीं जंगलों वाली जगह पर हाइकिंग कर रहे हैं तो गहरे रंग के ग्लासेज आपका ध्यान भी भटका सकते हैं। यहां क्लिप-ऑन ग्लासेस बहुत अच्छे रहेंगे।

running
running

चाहे धूप हो या बारिश, सर्दी हो या गर्मी, दौड़ना एक ऐसा स्पोर्ट है, जो हर व्यक्ति पूरे साल कर सकता है। सही तरह के सनग्लासेस आपको रनिंग के समय यूवी किरणों से सुरक्षा देते हैं और ग्लेयर को भी कम करते हैं। आपको ऐसे ग्लासेस चुनने चाहिए, जो दौड़ते समय हो रहे प्रभाव को सहन कर सकें और वे किसी हल्के मटेरियल के होने चाहिए। अपने ग्लासेस को सही जगह पर रखने के लिए आपको नॉन-स्लिप नोज पीस और टेम्पल्स वाले ग्लासेस पहनने चाहिए।