मानसून का स्वागत करें कुछ ख़ास तरह से
जिस तरह इस मौसम के बहुत से सकारात्मक पहलू हैं ठीक उसी तरह कई नकारात्मक चीजों की वजह से ये मौसम खतरा बन कर भी आता है।
Monsoon Care Tips: बारिश ऐसा मौसम है जिसका शायद बहुत से लोग बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार करते हैं। तेज़ गर्मी से राहत के साथ साथ बारिश का मौसम बहुत खूबसूरत होता है। अपने आस पास हर जगह सब कुछ हरा भरा नज़र आता है। पेड़ पौधों को देख कर लगता है जैसे वो मुस्कुरा रहें हैं। इस मौसम में गरमा गरम भुट्टा खाने का मज़ा ही अलग है। चाय के साथ पकोड़े और तीखी चटनी मिल जाए तो बारिश का मज़ा ही आ जाता है। लेकिन जिस तरह इस मौसम के बहुत से सकारात्मक पहलू हैं ठीक उसी तरह कई नकारात्मक चीजों की वजह से ये मौसम खतरा बन कर भी आता है।
आइये जानते हैं कैसे इन आसान टिप्स की मदद से आप इस खूबसूरत मौसम को अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर पाएंगे।
Also read : ना लगे मौसम की नजर
साफ़ पानी

मानसून के समय अक्सर सबसे पहले पानी में बैक्टीरिया पनपते हैं। ना दिखाई देने वाले ये बैक्टीरिया हमारे शरीर को अंदर से खोखला बना देते हैं। पानी से जुडी बीमारियों से बचाव करना काफी आसान है। बस इसके लिए आपको बहुत ही आसान टिप्स अपनानी है। कोशिश करें आप फ़िल्टर पानी ही पिएं। इसके अलावा आप पानी को उबाल कर ठंडा कर के छान कर पिएं। जंक फ़ूड ना खाएं
साफ़ सफाई

घर में या आस पास पानी ना जमा होने दें। समय समय पर घर के बाहर की नालियों की सफाई करवाते रहें और कीटनाशक स्प्रे करवाएं। घर के अंदर कूलर में पानी ना छोड़ें। बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली बाल्टियों को खाली कर के अच्छी तरह सूखा दें। किचन सिंक के आस पास की नमी को दूर करने के लिए एक कॉटन के कपडे से उस जगह को सूखा लें।
योगा करें

इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी बहुत कमज़ोर हो जाती है। इसकी वजह से बहुत जल्दी सर्दी जुकाम होने लगता है। अपना एक रूटीन बना लें और निश्चित समय पर योगा और एक्सरसाइज करें। इस तरह हमारी इम्युनिटी पावर बढ़ेगी और ब्लड सर्कुलेशन भी काफी ठीक रहेगा। इम्युनिटी अच्छी होने पर बुखार सर्दी जुकाम हमें शिकार नहीं बना पाएंगे।
शरीर की सफाई

कहीं बहार से आते ही सबसे पहले हाथ मुंह अच्छी तरह धोएं। किसी मेडिकेटिड लिक्विड या साबुन से ही हाथों को अच्छी तरह धोएं। पानी से अच्छी तरह साबुन को निकाल दें, ताकि उसका केमिकल आपके हाथों के द्वारा मुंह में ना जाए। हर बार वाशरूम का इस्तेमाल करने के बाद हाथ साबुन से ही धोएं। इस मौसम में शरीर की साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से नहाएं और लम्बे बालों को भी हर तीन दिन के अंतराल पर जरूर धोएं। महिलाओं के बाल लम्बे होने के कारण ज्यादा पसीना और नमी होने से इस मौसम में जुएं होने की संभावना बनी रहती है।
ये टिप्स भी आएंगे काम
नींद पूरी लें ताकि आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग बनी रहे।
जंक फ़ूड से दूरी बनाएं।
बारिश में ना भीगें।
बालों को लम्बे समय तक गीला न छोड़ें।

घर के पायदान आदि हर तीसरे दिन बदल दें। जरुरत होने पर इस से पहले भी बदल दें।
फल सब्जियों को दो तीन पानी से धो कर अच्छी तरह सूखा कर ही इनका इस्तेमाल करें।
बाहर का खाना ना खाएं।
पसीना सुखाने के बाद ही नहाने जाएं।
