Sonam Kapoor Trimester Pregnancy: सोनम कपूर ने 2007 में फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा। पिछले कुछ बीते सालों में सोनम ने बेहतरीन फ़िल्में जैसे नीरजा, खूबसूरत, रांझणा, संजू और कई अन्य फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस ने 2018 में लंदन के बिजनेस मेन आनंद आहूजा से शादी की और 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया। जब से सोनम मां बनी हैं, तब से वह सिनेमा से गायब हैं।
read also: पापा अनिल कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर आई सोनम कपूर
एक माँ की भूमिका में हैं सोनम
सोनम कपूर एक बिजी माँ हैं और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि वह अपने बेटे वायु पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कुछ सालों तक पार्टी, फंक्शन आदि जगहों से गायब रहीं थीं। एक इंटरव्यू में जब सोनम से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह बहुत चाहती थीं कि वह माँ बनें, इसलिए उन्होंने अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए दो साल तक कुछ नहीं किया बस मां बनी रही।
पति ने की वायु को पालने में मदद
उसी इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि जब किसी का बच्चा देर से होता है, तो वे अपने बच्चे के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहते हैं। और जब वो मां बनी तो वह भी ऐसा ही करना चाहती थीं, तो उनके पति ने उनकी मदद की और हर काम में उनका साथ दिया, हर कदम पर उनकी मदद की।
प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने पर सोनम कपूर
जब इंटरव्यू में सोनम से माँ बनने के उनके सफ़र के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनके शरीर में किस तरह से बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत ज़्यादा प्रोजेस्टेरोन लेना पड़ा क्योंकि वे 36 साल की उम्र में प्रेगनेंट हुई थी और प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में उनका वज़न 15 किलो बढ़ गया था। सोनम ने कहा कि जब तक आप प्रेगनेंट होते हो तब तक तो ठीक रहता है लेकिन जब बच्चा बाहर आ जाता है तो आप अपने पुरानी बॉडी में लौटना चाहती है लेकिन ऐसा होता नहीं है उसके लिए सोनम को डेढ़ साल लग गए।
सोनम कपूर ने हमेशा खुद को करीब से देखा है
सोनम कपूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे बॉडी इमेज से जुड़ी समस्याएं कभी भी किसी व्यक्ति को नहीं छोड़तीं है, खासकर जब वे फिल्म स्टार हों। सोनम ने बताया कि वह अपने छोटे चचेरे भाइयों के सामने बड़ी हुई हैं और लगातार खुद के साथ उनको भी देखती आई हैं। उम्र बढ़ने के साथ सबके शरीर में होने वाले बदलावों को स्वीकार करना सबके लिए हमेशा दर्दनाक रहा है।
और जब आप फिल्म स्टार होते है तो जब आप लगातार खुद की जांच कर रहे होते हैं कि दूसरे लोग आपकी जांच कर रहे हैं यह बहुत दर्द देता है। सोनम ने कहा कि हमेशा शरीर को लेकर संघर्ष रहा है। मेरा मतलब है, मैं ‘संघर्ष’ नहीं कहना चाहती, लेकिन यह संघर्ष ही है।
