Sonam Kapoor’s Baby Shower: एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों चर्चाओं में चल रहीं हैं। कभी अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करते हुए तो कभी अपने फोटोशूट के लिए वो चर्चा का विषय बनी रहती हैं
एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्दी ही मम्मी बनने वाली हैं। ऐसे में वो अपनी मेटरनिटी के दिनों को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहीं है।
लंदन में रखी गयी बेबी शावर
एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने हाल ही में लंदन में लंच पार्टी रखी । दरसल ये पार्टी बेबी शावर के लिए रकहि गयी थी। सोनम कपूर के इस बेबी शावर पार्टी में उनके लंदन के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।
ट्रांसजेंडर आर्टिस्ट लियो कल्याण ने दी परफॉरमेंस
सोनम कपूर के बेबी शावर पार्टी में बिर्टिश पाकिस्तानी आर्टिस्ट लियो कल्यान ने अपनी परफॉरमेंस से चार चांद लगा दिया। लियो एक ब्रिटिश पाकिस्तानी सिंगर,सांग राइटर,मॉडल,और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं।
सिंगर ने दी बॉलीवुड सांग की प्रस्तुति
सिंगर लियो कल्याण ने मस्क कली मस्क कली गाने की प्रस्तुति दी। सोनम की फ़िल्म दिल्ली 6 का गाना है ये। लियो ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सोनम कपूर के साथ अपनी फोटो साझा की और सोनम कपूर के बेबी शावर प्रोगाम में शामिल होने की जानकारी दी।
सोनम ने पहना पिंक मैक्सी ड्रेस
सोनम कपूर अपने फैशन ट्रेंड के कारण हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। अपने बेबी शॉवर पार्टी में सोनम पिंक मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। अपने इस मेटरनिटी ड्रेस में वो बेहद ही ख़ूबसूरत दिख रही थी। हाल ही में अपने बर्थ डे पे सोनम कपूर ने अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शूट को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। अपने फोटोशूट के लिए उन्होंने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला को चुना था। जिमसें सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें कि सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी के दौर थर्ड ट्राय मेस्टर में पहुँच चुका है। सोनम अपने मेटरनिटी के दिनों को अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय कर रही हैं।
36 साल की उम्र में सोनम मां बनने जा रही है
सोनम कपूर 36 साल की हो चुकीं है। मार्च में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को एनाउंस किया था। सोनम पीसीओएस की समस्या से जूझ रहीं थी। जिस पर उन्होंने खुल कर बात भी की थी। उन्होंने सबसे पहले अपनी इस समस्या को ठीक किया जिसके लिए उन्होंने ट्रीटमेंट और डाइट का सहारा लिया। अब सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं।
