साल 1942 की लव स्टोरी और 2018 की लव स्टोरी को अगर हम देखेंगे तो बहुत ज्यादा अंतर नजर आएगा। अब दोनों अलग-अलग समय की लव स्टोरी के बारे में आप देखें सोनम कपूर अहूजा और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म में।
इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का रोल खुद उनकी असल लाइफ की बेटी सोनम कपूर निभा रही हैं। जबकि फिल्म में सोनम के अपोजिट राजकुमार राव भी हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है, लेकिन टीजर आने के बाद लोगों की निगाहें पहली बार ऑनस्क्रीन रियल टू रील में बाप-बेटी के रिश्ते पर होगी। फिल्म आज के जमाने के हिसाब से आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
टीजर की शुरुआत होती है अनिल कपूर के ओरिजनल एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के गाने से इस गाने में ओरिजनल विजुअल्स का ही इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद बात होती है कम्पेरिजन की, कि मोटे तौर पर 1946 और 2018 की लव स्टोरी में क्या डिफरेंस है, और मुख्यतौर पर जो बात सामने आती है वो है ड्रामा। फिल्म के टीजर में बताया गया है कि आज कल की लव स्टोरी में ड्रामा ज्यादा होता है।
फिल्म के कुछ सीन्स जहां आपको सोनम कपूर की रियल शादी में पिता अनिल कपूर के डांस की याद दिलाती है, तो वहीं कुछ सीन्स में सरसों के खेत नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सोनम कपूर आहूजा और राजकुमार राव की एक बेहद खूबसूरत लवस्टोरी दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी मिलकर कर रहे हैं।
इस फिल्म तीन मुख्य किरदारों के अलावा चौथा किरदार जूही चावला का भी है, जोकि 3 साल बाद बॉलीवुड पर्दे पर रंग भरने आ रही हैं। लगभग 1.15 मिनट के लंबे टीजर की शुरुआत साल 1994 में आई बॉलीवुड की आईकॉनिक फिल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ का टाइटल सॉन्ग ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से होता है, जो इस फिल्म को नाम दिया गया है।
ये भी पढ़े
