Sliced banana and ripe mango pieces arranged on a plate.
banana and mango

Summary: खूब खाने के बाद भी दुबले हैं? ये फल दिलाएंगे राहत

बहुत ज्यादा दुबला होना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन सही डाइट से वजन बढ़ाया जा सकता है। केला, एवोकाडो, चीकू, आम और खजूर जैसे फल वजन बढ़ाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं।

Fruits for Weight Gain: एक तरफ़ जहां अधिकांश लोग अपने बढ़ते वजन और मोटापे की वजह से परेशान हैं, कुछ लोग इसलिए परेशान हैं कि वो खूब खाने के बाद भी वजन नहीं बड़ा पा रहे हैं। बहुत ज्यादा दुबला होना भी लोग पसंद नहीं करते हैं। अच्छी बात यह है कि जिस तरह आप वजन कम कर सकते हैं, आप चाहें तो वजन बढ़ा भी सकते  हैं और यह बहुत आसान है। बस, इसके लिए आपको अपनी डाइट में पाँच फलों को शामिल करना है। जानते हैं इन फलों के बारे में-

 केले

Banana smoothie in glass with straw
Banana is good for weight gain

वजन बढ़ाने वालों की पहली पसंद केला होने चाहिये। इसमने प्राकृतिक नेचुरल शुगर के अलावा कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन और विटामिन बी6 होता है। हर दिन दो केले खाने से आपको 210 कैलोरी मिलती है। वजन बढ़ाने के लिए दो केले खाकर दूध पी लें। चाहें तो केले को नट बटर, कोको पाउडर और दूध के साथ मिलाकर स्मूदी बनाकर ले सकते हैं। 

एवोकाडो

two glasses of Avacado smoothie and avacado on side
Avacado is also helpful in gaining weight

डाइट कंशियस लोग आजकल एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। लेकिन, कम लोग ही यह जानते होंगे कि यह वजन बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। एवोकाडो में पोटेशियम और बहुत से विटामिन के अलावा कई पोषक तत्व होते हैं, साथ ही अच्छी मात्रा में कैलोरी होती है, जो इसे आपके वजन बढ़ाने के लिए एकदम परफ़ेक्ट है। इसको सलाद के साथ या सुबह स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।
 

चीकू

वजन बढ़ाने के लिए यह मीठा फल बहुत लाभदायक है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं। इसको काटकर या फिर दूध के साथ मेश करके चीकू शेक बनाकर ले सकते हैं। फ़ाइबर अधिक होने के कारण यह शुगर को भी नियंत्रित रखता है। दही के साथ मिलकर स्मूदी भी बना सकते हैं।

Whole and cut chikoo (sapodilla) fruits placed on a jute cloth.
Sapodila has many health benefits

आम

आम तो हर किसी को पसंद आता है। विटामिन ए और सी से युक्त आम वजन बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी हैं। गर्मी के मौसम में आम की तरह-तरह की वैरायटी आती हैं आप बदल-बदल कर इनको डाइट में शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आम काटकर खा लें, नहीं तो मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम, कस्टर्ड, पुडिंग, फिरनी या इसकी बहुत सी रेसिपी बनाकर भी इसको डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे जल्दी ही आप अपने वजन में अंतर देख पायेंगे।

A close-up view of a fresh ripe mangoes neatly sliced in a stylish pattern
mango is good for those who wants to increase their weight

खजूर

खजूर में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इस वजह से यह वजन बढ़ाने में सहायक होता है। खजूर को दूध, दही और अपने पसंद के फलों और मेवों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट खजूर स्मूदी बनाकर ले सके हैं। कटे हुए खजूर, नट बटर, ओट्स और शहद को मिलाकर लड्डू बनाकर नाश्ते के साथ ले सकते हैं।

Dates smoothie in glass jar
Dates has many health benefits

तो, आप भी अगर अपने कम वजन की वजह से परेशान हैं और वजन बढ़ाने के तरीक़े ढूँढ रहे हैं तो इन 5 फलों को अपनी डाइट का हिस्सा ज़रूर बनायें। दुबले बच्चों को भी ये फल ज़रूर दें, इससे उनका वजन भी बढ़ेगा और वो स्वस्थ भी रहेंगे।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...