आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मीडिया के पीछा करने पर किया रिएक्ट, यह है पूरी सच्चाई: Aishwarya and Aaradhya Airport News
Aishwarya and Aaradhya Airport News

Aishwarya and Aaradhya Airport News: ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शरीक हुईं थीं। अपने बेहतरीन एथनिक कपड़ों से मां-बेटी की जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया था। शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वो कैजुअल लुक में दिखी।

Also read: जानिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में अंबानी कर रहे हैं कितना खर्चा: Celebrity Wedding

ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को एयरपोर्ट पर काले रंग के आउटफिट में देखा गया। एंट्री गेट की ओर बढ़ते समय आराध्या ने ऐश्वर्या को कसकर पकड़ लिया। आराध्या को काले रंग के ट्रैक सूट में देखा गया, जिसमें ग्राफिक-प्रिंटेड स्वेटशर्ट और जॉगर्स शामिल थे। दूसरी ओर, ऐश्वर्या ने ब्लैक कैजुअल फिट पहना था।

जब पैप ने आराध्या और ऐश्वर्या को घेर लिया था और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। ऐश्वर्या ने उन्हें आराम से चलने को कहा, लेकिन वे सही तस्वीर लेने के लिए भागते रहे। आराध्या भी फोटोग्राफरों के लिए चिंतित थी और उन्होंने सख्ती से उन्हें धीमा चलने के लिए कहा।

एक्ट्रेस ने अंबानी पार्टी में चल रही अफवाहों को हवा दी जब उन्होंने इस शादी में अपने ससुराल वालों के साथ पोज़ देने से परहेज़ किया। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पार्टी में पहुंचीं और वहाँ अपना समय उसके साथ ही एन्जॉय करती नज़र आईं। हालाँकि, बाद में एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई, जिसमें ऐश्वर्या अपने पति के साथ एक कैंडिड मोमेंट शेयर करती नज़र आईं।