Signs of Irresponsible Parenting
scolding children for everything

बच्चे को बुली होने से ऐसे बचाएं

पेरेंट्स को अपने बच्चे को बचपन से ही कुछ जरूरी बातें जरूरी सिखानी चाहिए ताकि वह बुली का शिकार ना हो और उसका आत्मविश्वास हमेशा मजबूत रहेI

Protect Child From Being Bullied: हर बच्चा अलग होता हैI कुछ बच्चे भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं तो कुछ बहुत ज्यादा इमोशनलI इमोशनल बच्चों को सबके साथ घुलने मिलने में समय लगता हैI उनकी इसी आदत के कारण वे कई बार बुली के शिकार हो जाते हैं और उनके मन में एक डर पैदा हो जाता हैI वे ज्यादातर समय डरे-सहमें से रहते हैं, ज्यादा किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैंI ऐसे में पेरेंट्स को अपने बच्चे को बचपन से ही कुछ जरूरी बातें जरूरी सिखानी चाहिए ताकि वह बुली का शिकार ना हो और उसका आत्मविश्वास हमेशा मजबूत रहेI

Also read: क्या आपका बच्चा भी नाखून चबाता है ?

Protect Child From Being Bullied
What is a bully?

किसी बात को लेकर चिढ़ाना या खिजाई करने के तरीके को बुली करना कहा जाता हैI बुली 3 तरह से होती है, एक मौखिक बुली, दूसरी फिजिकल बुली यानी शारीरिक बुली और तीसरी सोशल बुलीI यह बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि बच्चे केवल स्कूल में ही बुली के शिकार होते हैंI कई बार बच्चे के सोसाइटी के दोस्त भी बुली करते हैंI यहाँ तक कि अनजाने में ही हमारे रिश्तेदार भी बच्चे को बुली कर देते हैंI

child aware
Make your child aware of bullying

आप अपने बच्चे को यह जरूर समझाएं कि जब कोई उसे परेशान करके या डरा धमका कर कोई काम कराता है या उसकी आदतों व शारीरिक बनावटों के लेकर चिड़ाने की कोशिश करता है, तो उसे घबराने की बिलकुल भी जरुरत नहीं हैI ऐसी स्थिति में कभी भी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और ना ही अपने अन्दर किसी तरह का कोई नकारात्मक विचार आने देना चाहिएI ऐसा लोग केवल परेशान करने के लिए करते हैं, इसलिए इस परिस्थिति का मजबूती से सामना करना चाहिएI

bullying
Talk to the child about bullying

ज्यादातर पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि इसके बारे में बच्चे से क्या बात करना और इसमें बच्चे को बताने जैसी क्या बात हैI लेकिन अगर आप अपने बच्चे को पहले से ही इसके बारे में बता देंगी तो उसे इस चीज़ के बारे में पहले से पता रहेगा और वह मानसिक रूप से भी खुद को तैयार रखेगाI ऐसा कुछ होने पर वह घबरा कर रोने के बजाए मजबूती से इसका सामना करेगाI

school authorities
Talk to the school authorities

अगर आपको पता चलता है कि स्कूल में आपका बच्चा बुली का शिकार हो रहा है तो आप चुप ना बैठें, बल्कि इसके बारे में स्कूल वालों से बात करेंI इसका समाधान निकालने की कोशिश करें, ताकि आपका बच्चा स्कूल जाने से डरे नहीं, बल्कि हंसी-खुशी स्कूल जाने के लिए तैयार रहेI

videos of bullying
Explain by showing videos of bullying

आप अपने बच्चे को वैसे वीडियो दिखाएँ जिसमें बच्चे को बुली किया जा रहा हो, ताकि उसे वीडियो देख कर समझ आए कि बुली क्या होता है और कैसे होता हैI इस वीडियो से उसे समझने में काफी आसानी होगी और जब वह इस तरह की किसी स्थिति में फंसेगा तो खुद से ही इससे निकलने का रास्ता निकाल लेगाI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...