बच्चों को ऐसे सिखाएं शेयरिंग करना
यह बहुत जरूरी है कि बच्चे को शुरू से ही शेयरिंग करना सिखाया जाए ताकि बच्चा सबके साथ सहज रहे और अपनी चीजें भी शेयर करेI
Sharing Habits In Children: आजकल बच्चे एकल परिवार में रहते हैं और पेरेंट्स भी उनकी हर छोटी-छोटी डिमांड को तुरंत पूरा कर देते हैं, जिसकी वजह से बच्चा चीजों का महत्व नहीं समझ पाता है और उसके अन्दर शेयरिंग की आदत भी नहीं विकसित हो पाती हैI ऐसे में जब कोई दूसरा बच्चे की चीजों को छूता है तो बच्चा रोने लगता हैI उस समय पेरेंट्स उसे कितना भी समझाते हैं लेकिन वह उनकी बात नहीं समझता है और सुनता हैI
कभी-कभी तो बच्चा अपनी चीजें शेयर करने के डर से दूसरे बच्चों के साथ बातें भी नहीं करता है, खुद में अकेले खेलता रहता हैI यह स्थिति बच्चे के लिए खतरनाक होती है क्योंकि इसकी वजह से बच्चा आगे चलकर अकेलेपन का भी शिकार हो सकता हैI इसलिए यह बहुत जरूरी है कि बच्चे को शुरू से ही शेयरिंग करना सिखाया जाए ताकि बच्चा सबके साथ सहज रहे और अपनी चीजें भी शेयर करेI
Also read: मतलबी दुनिया में बच्चा न बन जाए इमोशनल फूल, उसे बनाएं मेंटली स्ट्रांग: Mentally Strong Kid
बच्चों को बताएं शेयरिंग क्यों जरूरी है

बच्चों को शेयरिंग का महत्व नहीं पता होता हैI यह पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती है कि वे बच्चों को इसके बारे में बताएंI इसके लिए आप बच्चों को शेयरिंग से जुड़े किस्से और कहानियां सुनाएं, ताकि बच्चा इसका महत्व समझ सके और वह भी खुशी-खुशी अपनी चीजें दूसरों के साथ शेयर करेंI
खेल-खेल में सिखाएं बच्चों को शेयरिंग करना

बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें खेल-खेल में प्यार से सिखाएंI ऐसा करने से बच्चे जल्दी सीखते हैं और हमेशा याद भी रखते हैंI ऐसे सिखाने से बच्चों को मज़ा भी आता है और वे एन्जॉय भी करते हैंI अगर आप उन्हें डांट कर शेयरिंग करना सिखाएंगी तो वे कभी भी नहीं सीखेंगे और उल्टा रोना-धोना शुरू कर देंगे, वो अलगI इसलिए आप उन्हें मजेदार खेलों के माध्यम से शेयरिंग करना सिखाएंI
शेयरिंग करने पर बच्चे को शाबासी जरूर दें

जब आपका बच्चा दूसरे बच्चों के साथ अपनी चीजें शेयर करे तब आप अपने बच्चे को शाबासी जरूर देंI इससे बच्चे का मनोबल बढ़ता है और वह हमेशा अपनी चीजें सबके साथ शेयर करने के लिए तैयार रहता हैI साथ ही बच्चे को शाबासी मिलने पर दूसरे बच्चे भी अपनी चीजें शेयर करने लगते हैंI
बच्चे को खाना शेयर करना भी सिखाएं

जब आप खाना खाने बैठे तो अपने बच्चे को अपनी थाली में से कुछ निकाल कर दें और उसे भी ऐसा करने के लिए कहेंI यह तरीका सबसे अच्छा और सरल तरीका है बच्चे में शेयरिंग की आदत डालने काI
बच्चों के साथ जबरदस्ती ना करें

अगर आपका बच्चा किसी चीज़ को दूसरों के साथ शेयर नहीं कर रहा है तो उस समय आप बच्चे के साथ जबरदस्ती ना करें और ना ही उनके हाथों से चीजों को छीनकर कर दूसरे बच्चों को देंI अगर आप ऐसा करती हैं तो बच्चा आपसे नफरत करने लगता है और जिद्दी स्वभाव का भी बन जाता हैI इसलिए बेहतर यही है कि आप बच्चे को अकेले में प्यार से समझाएं और शेयरिंग करना सिखाएंI
