क्या आपने खाया है बंगाल का मशहूर मैंगो भापा दोई, जानिए रेसिपी: Mango Bhapa Doi Recipe
Mango Bhapa Doi Recipe

Mango Bhapa Doi Recipe: गर्मी यानी मीठे रसीले आम का मौसम। गर्मियों में आम और आम से बनने वाली विभिन्न तरह की डिशेस सभी को पसंद आती हैं। कच्ची केरी का पन्ना हो या आम रस इनको पीकर बच्चों से लेकर बड़ों के तक के चेहरे पर खुशी खिल जाती है। ऐसे में यकीनन आपने बंगाल मैंगो भापा दोई जरूर खाया होगा। अगर नहीं खाया तो कोई बात नहीं आज हम आपको मुंह में घुल जाने वाली इस खास डिश की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप एक बार जरूर बनाएं।

Also read: टीवी कलाकारों को भी पसंद है आम, जानते हैं उनकी पसंदीदा आम की रेसिपीज: Celebrity Mango Recipe

मैंगो भापा दोई बनाने के लिए सामग्री

  • पके हुए आम का गूदा: 250 ग्राम
  • पका हुआ आम: 1 कटा हुआ
  • गाढ़ा दही: 500 ग्राम
  • कंडेंस्ड मिल्क: 200 ग्राम
  • इलायची पाउडर: आधा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और नारियल): आधा कटोरी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले स्टीमर में पानी डालकर भाप तैयार करें। जब तक भाप तैयार हो रही है नीचे के स्टेप्स क्लो फॉलो करें।
  • अब पके हुए आम को धोकर छील लें और उसका गूदा निकाल लें। फिर दही को अच्छी फेंट लें।
  • अब एक जार में दही, कंडेंस्ड मिल्क, आम का गूदा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • एक बेकिंग टिन या किसी गोल बर्तन में हल्का घी लगाकर मांगो पेस्ट को उसमें अच्छी तरह डालें।
  • अब इस बर्तन को स्टीमर में रखकर 15 से 20 मिनट तक ढक्कन लगाकर भाप में पकाएं।
  • जब ये पक जाए तो उसको रूम टेम्परेचर में ठंडा करने के बाद फ्रिज में रखें।
  • अब कटे हुए आम के क्यूब और ड्राई फ्रूट से मैंगो भापा दोई को सजाएं और सर्व करें।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...