हैवी ब्रेस्ट के लिए इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को कैरी करें: Blouse Designs for Heavy Breast
Blouse Designs for Heavy Breast

हैवी ब्रैस्ट के लिए इस तरह के ब्लाउज के डिजाइन को कैरी करे : Blouse designs for heavy breast

आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपनी हैवी ब्रैस्ट साइज को सही आकर दे सकते हैं और उसके लिए इन डिजाइन को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Blouse Designs for Heavy Breast: ट्रेडिशनल की बात की जाए तो सबसे ज्यादा साड़ी और लहंगे को पसंद किया जाता है। आज के समय में फैशन के हिसाब से देखा जाए तो शरारा के साथ भी ब्लाउज पहना जाता है। वही इस बात को लेकर सभी लोग अच्छे से जानते हैं कि लुक चाहे जैसा भी हो लेकिन वह हमें अपनी बॉडी के हिसाब से ही स्टाइल करना चाहिए। इसी के साथ-साथ आउटफिट के पैटर्न का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

ज्यादातर दिक्कत जब आती है जब हैवी ब्रैस्ट होती है उसकी वजह से सही तरीके के ब्लाउज का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उसकी वजह से हमारा लुक पूरी तरह से खराब हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपनी हैवी ब्रैस्ट साइज को सही आकर दे सकते हैं और उसके लिए इन डिजाइन को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपका लुक और भी ज्यादा आकर्षक नजर आता है।

Also read : फेस्टिव सीजन में ढूंढ रही हैं ब्लाउज के नए डिजाइन्स तो देखें एक्ट्रेस कृतिका शर्मा हॉट ब्लाउज पैटर्न

टर्टलेनेक ब्लाउज को कैरी करें

हैवी ब्रैस्ट के लिए आप टर्टलेनेक ब्लाउज को कैरी कर सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इस तरीके के डिजाइन पहनने में काफी आकर्षक होते हैं। इस तरह का ब्लाउज बनवाने के लिए आप नेट के फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए ब्लाउज बहुत ही ज्यादा खूबसूरत बनता है। नेट के अलावा आप चाहे तो शिफॉन या फिर घर पर पड़े हुए पुराने दुपट्टे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके जरिए ब्लाउज बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है।

इसी के साथ-साथ आपको बता देते है कि इस तरह के ब्लाउज के साथ आप बालों के लिए मेसी लुक वाला बन हेयर स्टाइल या फिर लो पोनीटेल हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं।

बस्टियर ब्लाउज को कैरी करें

इस तरह का ब्लाउज हैवी ब्रैस्ट को सही शेप देने में मदद कर सकता है। साथ ही इनमें बनाई गई डीप नेकलाइन बहुत ही ज्यादा बोल्ड लुक देने का काम भी करती है। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप कस्टमाइज जैकेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके जरिए आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। अगर आप चाहे तो इस तरीके का ब्लाउज पहन सकते हैं। इस तरीके का नेकलेस बहुत ही खूबसूरत होता है। इस तरह के लुक के साथ आप चोकर सेट और गोल स्टड इयररिंग्स पहन सकते हैं। वही इस तरह के ब्लाउज के साथ आप जैकेट शरारा से लेकर लहंगे या साड़ी के साथ पहन सकते हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज को कैरी करें

इस तरह के ब्लाउज आपको मार्केट में रेडीमेड आसानी से मिल जाते हैं और यह पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरह में हैवी वर्क वाला डिजाइन और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप चाहे तो इसे प्लेन साड़ी के साथ पहन सकते हैं। वहीं अगर आप सिंपल डिजाइन या फैब्रिक की मदद से ऑफ शोल्डर ब्लाउज बनवा रहे हैं तो आप इसे भारी वर्क साड़ी या लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकते हैं। इस तरह के ब्लाउज हैवी ब्रैस्ट के लिए बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं। यह आपकी हैवी ब्रैस्ट को सही शेप देने का काम करते हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही साथ आप इयरिंग के लिए लॉन्ग चैन स्टाइल इयररिंग स्टाइल कर सकते हैं।

इस तरीके से आप हैवी ब्रैस्ट को सही शेप देने के लिए इन स्टाइल का चुनाव कर सकते हैं। यह ब्लाउज के डिजाइन पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लगते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...