खुशहाल जीवन के लिए घर पर लगाएं ये पौधे, मिलेगी सुख-समृद्धि: Plants According Vastu
Plants According Vastu : घर में पेड़-पौधे हमेशा वास्तु के हिसाब से ही लगाएं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Plants According Vastu: पेड़ पौधों से न सिर्फ घर में ठंडक बनी रहती है, बल्कि यह आपके मन को भी काफी शांत करता है। वास्तु के हिसाब से घर में पेड़-पौधे लगाना ऊर्जा का प्रतीक होता है। यह घर में सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही पॉजिटिविटी भी बनी रहती है, लेकिन पेड़ पौधे लगाने की भी एक दिशा होती है। वास्तु के हिसाब से अगर आप सही जगह और सही पौधे घर में नहीं लगाते हैं, तो इससे नेगेटिविटी भी आ सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किस तरह के पौधे घर में लगाने चाहिए?
Also read: कभी धोए लोगों के घरों के बर्तन, फिर ऐसे सोशल मीडिया सेंसेशन बनी वर्षा
घर में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु के मुताबिक, घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ होता है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में कभी भी घन की कमी नहीं होती है। अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक दोषों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि घर के दक्षिण दिशा में कभी भी तुलसी का पौधा न लगाएं। हर दिन नहाने के बाद इसमें पानी जरूर डालें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
आंवला के वृक्ष का है महत्व
वास्तु में आंवला पेड़ों का भी काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि आंवले के वृक्ष में देवताओं का वास होता है। इस पेड़ का फल भगवान विष्णु को काफी प्रिय हैं। अगर आप अपने घर को खुशहाल देखना चाहते हैं, तो अपने घर के पास इसे जरूर लगाएं। हालांकि, इसे लगाते समय इसके दिशा का जरूर ध्यान रखें। आंवला का पौधा हमेशा पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इससे घर में देवताओं का आर्शीवाद बना रहता है।

शमी का पौधा है विशेष

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर में शमी का पौधा लगाना भी काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे की पूजा करने से भगवान शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं। वहीं, शनि ग्रह दोष नहीं लगता है। घर में खुशहाली और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आप इस पौधे को जरबर कराएं। कोशिश करें कि इसे अपने मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाएं। इस पौधे को घर में ऐसे लगाएं, ताकि इसकी छाया आपके घर पर न पड़े।
अशोक का पेड़
हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ को भी काफी ज्यादा शुभ माना गया है। यह वास्तु दोष को दूर करने में प्रभावी होता है। माना जाता हि कि इस पेड़ को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। इसे पौधे को लगाने से घर में कभी भी दुख नहीं आता है।

वास्तु के हिसाब से इन पौधों को लगाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे और साथ ही हरियाली का भी आनंद ले पाएंगे।
