lemon tree at home as per vastu shastra
lemon tree at home as per vastu shastra

Overview:

वास्तु शास्त्र के अनुसार कई पौधों को घर-परिवार के लिए जहां बेहद शुभ माना गया है, वहीं कुछ को समस्याओं का कारण भी बताया गया है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और सकारात्मकता रहे तो आपको बहुत सोच समझ कर पौधे लगाने चाहिए।

Lemon Tree Vastu: घर हो या फ्लैट, इन्हें हरा भरा बनाए रखने के लिए सभी लोग पेड़ पौधे लगाते हैं। इस हरियाली से घर न सिर्फ सुंदर दिखाई देता है, बल्कि उसमें पॉजिटिव वाइब्स भी आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में पौधे लगाना महत्वपूर्ण माना गया है। हरियाली से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार कई पौधों को घर-परिवार के लिए जहां बेहद शुभ माना गया है, वहीं कुछ को समस्याओं का कारण भी बताया गया है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और सकारात्मकता रहे तो आपको बहुत सोच समझ कर पौधे लगाने चाहिए। तुलसी, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट आदि ऐसे कॉमन पौधे हैं जो घर के लिए अच्छे पौधे माने जाते हैं। लेकिन कुछ पौधों को लेकर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं, ऐसा ही एक पौधा है नींबू का। जी हां, नींबू का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं, इसे लेकर लोगों को बहुत कम जानकारी होती है। अगर आप भी इस विषय में नहीं जानते हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है।

जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

According to Vastu Shastra, lemon plant or tree should neither be planted inside the house nor outside the house.
According to Vastu Shastra, lemon plant or tree should neither be planted inside the house nor outside the house.

वास्तु शास्त्र के अनुसार नींबू के पौधे या पेड़ को न ही घर के अंदर लगाना चाहिए और न ही घर के बाहर। जी हां, नींबू के पौधे को घर से दूर रखना ही आपके लिए बेहतर होगा। दरअसल, इस पौधे में काफी कांटे होते हैं। जिसके कारण यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर उन्हें नकारात्मक ऊर्जा में बदल सकता है। यह ठीक कैक्टस जैसा ही माना जा सकता है। ऐसे में इस पौधे के कारण घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन दिनों नींबू के बोनसाई पौधे भी काफी चलन में हैं, लेकिन इन्हें भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। वहीं घर के बाहर गार्डन में या गेट के बाहर बाउंड्री वॉल के पास भी नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके हर काम में बाधा आएगी। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं या फिर परिवार के सदस्यों के बीच कड़वाहट पैदा हो सकती है। अगर आप नींबू का पौधा लगाना ही चाहते हैं तो घर के बाहर बिलकुल आखिरी कोने में इसे लगाएं।

बहुत मायने रखती है दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़ पौधों के साथ ही उनकी दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण है। कई बार शुभ पौधा गलत दिशा में लगाने से उसका फल नहीं मिलता। नींबू का पौधा आपको हमेशा घर के बाएं कोने या दाएं कोने में लगाना चाहिए। इसे कभी भी बीच में न लगाएं। वहीं वास्तु शास्त्र में तुलसी, अशोक, नारियल, रबड़ प्लांट, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, लक्ष्मी कमल, विष्णु कमल आदि पौधों को घर के लिए बेहद शुभ माना गया है। इन पौधों से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ये पौधे परिवार में सुख समृद्धि लाते हैं। वहीं कैक्टस, कांटेदार पौधे, इमली का पौधा, मेहंदी का पौधा, बोनसाई पौधे, कपास का पौधा और काले गुलाब का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इन्हें घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...