घर के आंगन 5 पौधे लगाकर धन की कमी दूर करे
वास्तु शास्त्र में बहुत सारे पेड़ पौधों का जिक्र होता है जिन्हें घर में लगाना ना केवल सुख शांति के लिए जरूरी है बल्कि इससे धन दौलत और बरकत भी बनी रहती है।
Plants Vastu Tips: घर में बहुत सारी समस्याओं को खत्म करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बहुत सारे पेड़ पौधों का जिक्र होता है जिन्हें घर में लगाना ना केवल सुख शांति के लिए जरूरी है बल्कि इससे धन दौलत और बरकत भी बनी रहती है। यह पौधे धन को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। आइए आपको बताते हैं घर के आंगन में कौन से पौधे लगाने चाहिए।
Plants Vastu Tips: अनार और बेल का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की ही कृपा आप पर बनी जाती है। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार पर दाएं और बेल का पौधा लगाने से भी धन के देवता प्रसन्न होते हैं इसीलिए इन दोनों पौधों को घर के द्वार पर लगाना चाहिए।
मनी प्लांट

मनी प्लांट सभी लोगों का पसंदीदा पौधा होता है। इसकी बेल देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। इसी के साथ इससे वातावरण भी शुद्ध होता है। मनी प्लांट को आग्नेय कोण भी लगाना शुभ माना जाता है। इसी के साथ ऐसा भी माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और पैसों की कमी भी नहीं होती है।
स्नेक प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाना भी सुख समृद्धि लेकर आता है। यह पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर के स्टडी रूम में रखने से सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। इसे आप साज सजावट के हिसाब से लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।
मोहिनी

मोहिनी पौधा अक्सर दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोहिनी के पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे अक्सर घर के मुख्य द्वार पर भी लगाया जाता है। मोहिनी के पौधे को साज सजावट के तौर पर लिविंग रूम में भी रखा जा सकता है। इसी के साथ बेडरूम में भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोहिनी का पौधा धर्म से जुड़ा हुआ होता है इसीलिए इसे दक्षिण दिशा में कभी भी नहीं लगाना चाहिए।
शमी

वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को भी शमी का पौधा सबसे अधिक प्रिय है। शमी के पेड़ को घर में लगाने से घर की सारी दरिद्रता दूर होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि सोमवार को शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है। इसी के साथ इसे पैसों का पेड़ भी कहा जाता है।
अगर घर में सुख, समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और धन लाना चाहते हैं तो इसके लिए इन पांच पेड़ का जरूर इस्तेमाल करें और नए साल पर इन्हें अपने घर में लगाएं।
