बच्चों को कार मैनर्स सिखाना ना भूलें
बच्चों को कार मैनर्स सिखाना बहुत जरूरी है, वरना बच्चे कई तरह की गलतियाँ करते हैं, जिसकी वजह से पूरे परिवार को नुकसान होता हैI
Car Manners For Children: हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि उनका बच्चा अच्छी-अच्छी आदतें सीखें, साफ-सफाई का ध्यान खुद से रखेI लेकिन वे इसकी ट्रेनिंग बच्चे को कम उम्र से नहीं देते हैं, वे सोचते हैं कि अभी उनका बच्चा काफी छोटा है, थोड़ा बड़ा हो जाएगा तब उसे सिखाएंगेI पेरेंट्स की इसी आदत के कारण बच्चे कुछ जरूरी मैनर्स नहीं सीख पाते हैं, जिसमें एक कार मैनर्स भी हैI बच्चे बार-बार एक ही तरह ही गलतियाँ करते हैं, जिसकी वजह से पूरे परिवार को नुकसान होता हैI इसलिए जरूरी है कि बच्चों को कम उम्र से ही ट्रेनिंग दी जाएI
Also read: बच्चों को जरूर सिखाएं यह गुड मैनर्स, कभी नहीं उठेंगे आपके परवरिश पर सवाल: Good Manners for Kids
कार में कूड़ा ना फैलाएं

बच्चे जब कार में सफर करते हैं तो कार को अपना घर ही समझ लेते हैंI कुछ भी खाते-पीते हैं तो कूड़ा कार में ही गिरा देते हैं, जिसकी वजह से कार गंदा हो जाता हैI बच्चों को जरूर सिखाएं कि वे कार के अन्दर कूड़ा ना फैलाएं और ना ही खाने की चीजें गिराएँI
कार में कोई भी बटन ना दबाएँ

बच्चों को यह जरूर समझाएं कि जब वे कार में बैठे हों तो खुद से कोई भी बटन ना दबाएँ और न ही किसी अन्य चीज़ के साथ छेड़छाड़ करेंI उनका ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है और वे किसी बड़ी मुसीबत में भी फँस सकते हैंI
कार के शीशे/सीट पर पेन या पेंसिल से ना लिखें

छोटे बच्चों की यह आदत होती है कि जब उनके हाथ में पेन या पेंसिल होता है तो वे ये नहीं देखते हैं कि वे कहाँ और क्या लिख रहे हैंI ऐसा वे सिर्फ घर की दीवारों पर ही नहीं बल्कि कार में भी करते हैं, इसलिए आप अपने बच्चों को सिखाएं कि कहीं पर भी पेन या पेंसिल से लिखना गलत बात हैI उनके ऐसा करने से चीजें खराब हो जाएँगीI
कभी भी गुस्से में कार से बाहर चीजों को न फेंके

कई बार ऐसा देखा जाता है कि बच्चे जब गुस्से में होते हैं तो वे चीजों को इधर-उधर फेंकने लगते हैं, उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं रहता है कि वे कहाँ हैंI ऐसी हरकत वे कार में भी करते हैंI ऐसे में आप उन्हें जरूर समझाएं कि जब वे कार में हैं तो ऐसा कभी भी ना करें, इससे सामान को तो नुकसान होगा ही साथ ही उनके ऐसा करने से रोड पर चल रहे दूसरे लोगों को भी परेशानी होगीI
कार की खिड़की से बाहर न झांकें

बच्चों के द्वारा की जाने वाली अधिकांश एक्टिविटी के नुकसान के बारे में बच्चों को पता नहीं होता है, इसलिए उन्हें छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताना जरूरी होता है, ताकि वे सुरक्षित रहेंI जब भी बच्चे कार में बैठ कर कहीं जा रहे हों, तो आप उन्हें जरूर बताएं कि कार की खिड़की से कभी भी हाथ या सिर बाहर नहीं निकालें, ऐसा करना खतरनाक होता हैI चलती कर से हाथ या सिर बाहर निकालने से वे अन्य वाहनों की चपेट में आ सकते हैं और इसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हो सकता हैI
