इन तरीकों से घर की खिड़कियों को सजाकर दें नया लुक
हम आपको खिड़कियों को नए तरीके से सजाने के आइडियाज देंगे जिसे अपनाकर आप अपने रूम और घर को दे पाएँगे एक नया लुक।
Window Decor Ideas: अपने घर को सुंदर और खुबसूरत दिखाने के लिए लोग नए नए तरीके अपनाने से पीछे नहीं हटते है। लेकिन समय के साथ हर एक तरीका पुराना हो जाता है जो घर की खूबसूरती को फीका करने लगता है। ऐसे में हम आपको आज घर के केवल एक पार्ट सजाने के तरीकों के बारे में बताएँगे। आप अगर केवल इस पार्ट में में ही बदलाव करेंगे तो आपका घर आलिशान और सुंदर लगेगा। हम आपको खिड़कियों को नए तरीके से सजाने के आइडियाज देंगे जिसे अपनाकर आप अपने रूम और घर को दे पाएँगे एक नया लुक।
Also read: घर को देना है रॉयल और लग्जरी लुक तो डाइनिंग रूम की ये डिजाइन्स हैं बेस्ट
विंडोसील प्लांटिंग करें
अगर आपको प्लांटिंग का शोक है और आप घर में हरियाली भी पसंद करते है तो आप अपनी खिड़कियों पर कुछ प्लांटिंग करके उसे एक नया लुक दे सकती है। खिड़कियों पर जिन पौधों को रखें इस बात का ध्यान रखें कि वो साइज़ में बहुत बड़े न हो और न ही उसे ज्यादा देखभाल की जरूरत न हो। इसके साथ ही वो पौधे घर में ताजगी बनाएं रखें।
स्टफ टॉयज से करें डेकोरेट
अगर आपके घर में सॉफ्ट और स्टफ टॉयज बहुत ज्यादा है तो आप इन टॉयज को घर को डेकोरेट करने में इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको खिड़की के परदे साइज़ में छोटे रखने है और टॉयज को खिड़कियों पर प्लेस कर देना है। इस तरह से ये टॉयज खिड़की के बाहर और अंदर दोनों ही तरफ सुंदर लुक देंगे।
हैंगिंग विंडो गार्डनिंग

अगर आप घर में हरियाली और शुद्ध हवा चाहती है तो आप किसी भी हैंगिंग बास्केट में प्लांटिंग करके खिड़कियों पर लटकाएं। पर्दें हल्के रंग के चुने और उन्हें दोनों साइड में बांध दें और बीच में गमलों को लटकाकर दें खिड़कियों को नया लुक।
हैंगिंग आइटम्स का ले सहारा
यूँ तो हम घर को सजाने के लिए तरह तरह के वाल हैंगिंग का सहारा लेते है लेकिन अगर आप अपनी खिड़कियों को एक नया लुक देना चाहती है तो आप इसपर भी हैंगिंग आइटम्स को हेंग कर सकती है जिससे आपकी खिड़कियों को खूबसूरती के साथ साथ रूम और घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
नेट के पर्दों का भी करें प्रयोग
घर में परदे कितने अहम् है ये हम सभी जानते है लेकिन बात अगर खिड़कियों की आती है तो इसमें पर्दों को सेलेक्ट करने के कई आप्शन हमारे पास मिल जाते है। रूम को एक नया लुक देने के लिए आप अपनी बड़ी सी खिड़की पर नार्मल परदे के साथ नेट के पर्दे को भी हेंग करें। आप चाहे तो इसे खुला भी छोड़ सकते है या फिर नेट के पर्दों को नीचे से दोनों कोनों में बांध दें। ऐसा करने से आपके रूम में धुप और धूल से भी मुक्ति मिलेगी और दिखने में आपका रूम रॉयल लुक देगा।
स्ट्रिंग लाइट से करें डेकोरेट

अगर आप अपने रूम को ख्वाबों और मस्ती की दुनिया के जैसा बनाना चाहते है तो आप अपनी खिड़कियों के बॉर्डर पर स्ट्रिंग लाइट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आप खिड़की के पर्दों के बीच में कुछ छोटे छोटे साइज़ के फोटों को भी हेंग कर सकती है जो आपकी खास मेमोरी को यादगार बनाने के साथ साथ रूम को भी सुंदर बनाएगा।
