घर बना रहे हैं तो अपनाइए ये खिड़कियों के डिजाइन
खिड़कियों का डिजाइन भी वास्तविकता में बहुत महत्व रखता है। अगर खिड़की सही दिशा के साथ साथ अच्छे डिजाइन की है तो आप खिड़की से प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले पाते हैं।
Home Decor Ideas: किसी भी घर में खिड़कियां बहुत ही महतत्वपूर्ण स्थान रखती है। खिड़कियां घर को ऊर्जावान बनाती है और साथ ही साथ घर की खूबसूरती भी बढ़ाती है। खिड़कियां की वजह से घर में रोशनी और वेंटिलेशन बना रहता है। जिसकी वजह से घर में पर्याप्त रोशनी और हवा का प्रवाह बना रहता है। दूसरी ओर अगर आपके घर में खिड़कियां नहीं है या सही स्थान पर नहीं है तो घर सुंदर होकर भी बुझा बुझा लगता है।
खिड़कियों का डिजाइन भी वास्तविकता में बहुत महत्व रखता है। अगर खिड़की सही दिशा के साथ साथ अच्छे डिजाइन की है तो आप खिड़की से प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले पाते हैं।
कुछ लोगों को खिड़की के पास बैठकर काम करना,कुछ लिखना या समय व्यतीत करना बहुत ही पसंद होता है,और अगर खिड़कियां सुंदर डिजाइन की हैं तो वहां समय बिताना और भी अच्छा लगता है।
इसलिए, अगर आप घर बना रहें है तो आजकल काफी डिजाइन है जो लोगों को पसंद आ रहे हैं, जिससे आपके घर को बिल्कुल ही रीच लुक मिलेगा।
फ़्रेंच विंडो

आजकल लोग अपने घर के इंटीरियर को लेकर काफी सजग हो गए हैं। आधुनिकता के दौर में भी लोग एंटीक चीजों और डिजाइन को प्राथमिकता दे रहें हैं।जिसका सबसे ताजा उदाहरण फ़्रेंच विंडो और दरवाजे हैं जो काफी समय से प्रचलन के साथ साथ आज भी सबकी पसंद बना हुआ है।इसकी वजह इसका एंटीक लुक है जो आपके घर को बिल्कुल ही रीच लुक देता है।
स्लाइडिंग विंडो

आजकल स्लाइडिंग विंडो काफी चलन में है जो पीवीसी या यूपीवीसी से बने होते हैं। आजकल ज्यादातर घर या अपार्टमेंट में इस विंडो का इस्तेमाल होता है।ये दिखने में खूबसूरत भी होता है।इसे आप विथ ग्रिल और विथाउट ग्रिल के भी बनवा सकते हैं। ये इजिली ऐक्सेस भी हो जाते हैं। लेकिन आपको ध्यान देना है क्यूंकि इसके शटर एक तरफ ही खुलते हैं। इसलिए अगर आप गर्म स्थान पर रहते हैं तो इससे आपको पूरी हवा नहीं मिलेगी। लेकिन ठंडे या सुंदर मौसम वाले स्थान के लिए ये बेहतर खिड़कियां हैं।
स्काईलाइट हाई विंडो

स्काईलाइट विंडो भी आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है। अगर आपके ऊपर छत नहीं रखनी है, तो ये विंडो छत में लगाया जा सकता है, जिससे आपको सनलाइट प्राकृतिक रोशनी मिलेगी। इसे आप लिविंग एरिया में या बाथरूम में बनवा सकते हैं। इससे आप सीधे आसमान के नीचे बैठने का एहसास होगा।
डबल हंग विंडो

डबल हंग विंडोज कहीं से भी ऑपरेट हो जाती है। आप इसे ऊपर या नीचे कहीं से भी ऐक्सेस कर पाते हैं। इसे आप किचन में लगा सकते हैं। इसके अलावा ये सीढ़ियों पर अच्छे वेंटिलेशन के लिए लगा सकते हैं जिसे आप ऊपर की तरफ से या नीचे की तरफ कहीं से भी ऐक्सेस कर पाएं।
सिटिंग विंडो

फ़्रेंच विंडो या स्लाइडिंग विंडो के साथ खिड़कियों पर बैठने की व्यवस्था सिटिंग विंडो होता है I जो आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है। इससे आपके कमरे को एक बेहतर लुक मिलता है और साथ ही आप यहां बैठकर बाहर देखने के साथ अपनी मनपसंद किताब भी पढ़ सकते हैं।
विंडो का चुनाव अच्छे से करे जो आपके घर के वास्तुकला से मिलता जुलता हो। साथ ही आपके घर की प्राइवेसी भी बनी रहे।