गर्भवास्था में होने वाली खुजली को शांत करे ये 5 नुस्खे, इस तरह करें प्रयोग
Itching During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप कुछ प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
Itching During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है, जिसमें न सिर्फ पेट और कमर दर्द शामिल है। बल्कि कई महिलाओं को स्किन में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। स्किन पर खुजली इतनी ज्यादा होती है कि कुछ लोगों को खुजलाते-खुजलाते स्किन पर रैशेज होने लगते हैं। अगर आपको भी प्रेग्नेंसी के दौरान खुजली हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ असरदार नुस्खों की मदद से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को काफी हद तक शांत किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को किस तरह करें शांत?
Also read: मां लेगी पौष्टिक आहार तो बच्चा बनेगा होनहार: Postpartum Diet
खुजली वाले स्थान पर करें ठंडी सिंकाई

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को शांत करने के लिए ठंडी सिंकाई का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़ों को प्रभावित वाले हिस्से पर लगाएं। इससे खुजली तुरंत शांत हो सकती है। साथ ही रैशेज की समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।
नींबू के रस का करें इस्तेमाल

गर्भावस्था के दौरान स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो प्रेग्नेंसी में होने वाली खुजली को शांत कर सकता है। यह माइक्रोब्स को हटाने में मदद कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप नारियल के तेल में नींबू के रस को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे खुजली को शांक किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने पसंदीदा लोशन में भी मिक्स करके इसे लगाएं। यह काफी हद तक प्रभावी माना जाता है।
नारियल तेल से खुजली करें शांत

नारियल तेल में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन पर होने वाली खुजली और जलन को शांत कर सकता है। नारियल तेल में मौजूद गुण आपकी ड्राई स्किन की परेशानी को कम करता है। साथ ही बैक्टीरियल समस्याओं को कम कर सकता है। अगर आप खुजली से प्रभावित हिस्से पर इसे लगाते हैं, तो इससे काफी हद तक खुजली की परेशानी को कम की जा सकती है।
खुजली शांत करेगी एलोवेरा

स्किन की खुजली को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। इस जेल में मौजूद गुण आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाती है। यह खुजली को शांत करके जलन और रैशेज को भी कम कर सकता है। इसके लिए आप सीधे तौर पर एलोवेरा की पत्तियां लें। इसके जेल को बाहर निकालकर डायरेक्ट स्किन पर लगाएं। इससे खुजली शांत हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव है या फिर आपकी परेशानी काफी बढ़ रही है, तो एक बार अपने एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
