Pregnancy Privacy on Social Media
Pregnancy Privacy on Social Media

गर्भवास्था में होने वाली खुजली को शांत करे ये 5 नुस्खे, इस तरह करें प्रयोग

Itching During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप कुछ प्रभावी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Itching During Pregnancy : प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है, जिसमें न सिर्फ पेट और कमर दर्द शामिल है। बल्कि कई महिलाओं को स्किन में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। स्किन पर खुजली इतनी ज्यादा होती है कि कुछ लोगों को खुजलाते-खुजलाते स्किन पर रैशेज होने लगते हैं। अगर आपको भी प्रेग्नेंसी के दौरान खुजली हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ असरदार नुस्खों की मदद से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को काफी हद तक शांत किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को किस तरह करें शांत?

Also read: मां लेगी पौष्टिक आहार तो बच्चा बनेगा होनहार: Postpartum Diet

Cold Pack
Apply cold compress on the itchy area.

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को शांत करने के लिए ठंडी सिंकाई का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़ों को प्रभावित वाले हिस्से पर लगाएं। इससे खुजली तुरंत शांत हो सकती है। साथ ही रैशेज की समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।

Lemon juice
Lemon juice

गर्भावस्था के दौरान स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो प्रेग्‍नेंसी में होने वाली खुजली को शांत कर सकता है। यह माइक्रोब्‍स को हटाने में मदद कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप नारियल के तेल में नींबू के रस को मिक्स करके लगा सकते हैं। इससे खुजली को शांक किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने पसंदीदा लोशन में भी मिक्स करके इसे लगाएं। यह काफी हद तक प्रभावी माना जाता है।

Coconut Water
Coconut Water

नारियल तेल में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन पर होने वाली खुजली और जलन को शांत कर सकता है। नारियल तेल में मौजूद गुण आपकी ड्राई स्किन की परेशानी को कम करता है। साथ ही बैक्टीरियल समस्याओं को कम कर सकता है। अगर आप खुजली से प्रभावित हिस्से पर इसे लगाते हैं, तो इससे काफी हद तक खुजली की परेशानी को कम की जा सकती है।

Aloevera
Aloevera

स्किन की खुजली को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। इस जेल में मौजूद गुण आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाती है। यह खुजली को शांत करके जलन और रैशेज को भी कम कर सकता है। इसके लिए आप सीधे तौर पर एलोवेरा की पत्तियां लें। इसके जेल को बाहर निकालकर डायरेक्ट स्किन पर लगाएं। इससे खुजली शांत हो सकती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खुजली को शांत करने के लिए आप इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव है या फिर आपकी परेशानी काफी बढ़ रही है, तो एक बार अपने एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...