सामग्री
- सामक चावल 2 बड़े चम्मच,
- फुल क्रीम
- मिल्क 1/2 लीटर,
- मिल्क पाउडर 6 छोटे चम्मच,
- अल्पफांजो आम की प्यूरी 1/2 कप,
- छोटे क्यूब में कटा
- अल्पफांजो आम 1 कप,
- चीनी 5 बड़े चम्मच,
- मैंगो एसेन्स (ऐच्छिकद्) 4 बूंद और
- सजावट के लिए थोड़े
- से कटे बादाम व पिस्ता।
विधि
- चावल को दो घंटे पानी में भिगोयें। फिर पानी निथार कर मिक्सी में पीस लें।
- दूध उबालें, उसमें चीनी, मिल्क पाउडर और चावल का पेस्ट डालकर गाढ़ा होने
- तक पकायें।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो ठंडा करके उसमें आम का पल्प व एसेन्स मिलायें।
- फ्रिज में ठंडा करें व उसमें कटे आम के टुकड़े,
- बादाम व पिस्ता से
- सजा कर सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
ताज़गी भरा आॅरेंज जूस काॅम्बो…ट्राई करके देखें रेसिपी
